आमिर खान की बेटी आयरा खान और नूपुर शिकरे की पारंपरिक रस्मों के साथ उदयपुर में शादी हो गई है। 6 जनवरी से 10 जनवरी तक उदयपुर में पांच दिनों तक चलने वाली ये भव्य शादी खूब चर्चाओं में रही। इससे पहले जोड़े ने 3 जनवरी को मुंबई में शादी पंजीकृत कराई थी। इस भव्य शादी के बाद आज 13 जनवरी को आमिर खान एक शानदार शादी के रिसेप्शन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं। इस भव्य कार्यक्रम में 2500 से अधिक मेहमानों के आने की उम्मीद है।
Ira-Nupur Reception: आज जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा आयरा-नूपुर का रिसेप्शन, कई मशहूर हस्तियां करेंगी शिरकत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 13 Jan 2024 09:54 AM IST
सार
आयरा खान और नूपुर शिकरे की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिसेप्शन पार्टी मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन