आईपीएल का 11वां सीजन जारी है। इसके साथ ही क्रिकेट का रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी क्रिकेट के इस रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी एंड्रे रसेल का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें केकेआर के मालिक शाहरुख खान जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
मैच हारे पर शाहरुख ने विदेशी खिलाड़ियों को डांस करने पर कर दिया मजबूर, जानिए क्या है वजह
रसेल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इस वीडियो में वह शाहरुख खान के सुपरहिट गाने 'छम्मक छल्लो' पर डांस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच के बाद का है। इस मैच में आंद्रे रसेल ने 36 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली। मैच में उन्होंने 11 छक्के मारे लेकिन अफसोस यह मैच फिर भी नहीं बचा पाए।
Fun time with the boss himself! #SRK
A post shared by Andre Russell (@ar12russell) on
कोलकाता की टीम मैच तो नहीं बचा पाई लेकिन शाहरुख ने अपनी टीम को गम नहीं मनाने दिया। उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ जमकर डांस किया। इसमें रसेल और शाहरुख के अलावा केकेआर के दूसरे खिलाड़ी सुनील नारायण, शुभम और कमलेश नगरकोटी भी दिख रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले भी चेन्नई के साथ मैच के दौरान शाहरुख का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था। तब शाहरुख चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नजर आए थे। जीवा के साथ शाहरुख की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।