कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में इंडियन टी 20 लीग के दूसरे मुकाबले में कोलकाता की टीम ने हैदराबाद की टीम को 6 विकेट से मात दी। इस जीत पर कोलकाता की टीम के ओनर शाहरुख खान के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।
अंतिम पलों में कोलकाता की जीत पर कुछ इस अंदाज में दिखे शाहरुख और जूही चावला, देखें तस्वीरें
Shah Rukh Khan, @iam_juhi , @VenkyMysore, #UshaUthup at the Eden Gardens for #KKRvSRH 💜 pic.twitter.com/duJSC2kVrp
— SRK Chennai Fan (@srk_chennai_fan) March 24, 2019
टीम की 6 विकेट से जीत के बाद शाहरुख ने जमकर तालियां बजाई। शाहरुख खान ने खेल शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर भी अपनी टीम को शुभकामनाएं दी थी। जीत के बाद तो शाहरुख और जूही के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।
SRK At Eden Garden! ❤❤ #KKRvsSRH #kkrhaitaiyaar pic.twitter.com/qFs323OrG6
दो बार की चैम्पियन कोलकाता ने इंडियन टी 20 लीग में अपना पिछला खिताब 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में जीता था। उसके बाद से टीम ने पिछले चार साल में तीन बार प्लेऑफ में जगह बनाई है लेकिन खिताब नहीं जीत पाई। हालांकि इस बार शाहरुख को अपनी टीम से पूरी उम्मीदें हैं।