{"_id":"5abc99ee4f1c1bed298b476f","slug":"indian-railway-rrb-recruitment-2018-110000-vacancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो खुशखबरी, 90 हजार के साथ अब और 20 हजार पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो खुशखबरी, 90 हजार के साथ अब और 20 हजार पदों पर होगी भर्ती
Fri, 30 Mar 2018 07:54 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
indian railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेलवे में पहले से ही 90 हजार पदों पर भर्ती चल रही है। अब इसी बीच रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक और खुशखबरी है। दरअसल रेलवे और 20 हजार पदों पर भर्ती करेगा यानी यह भर्ती बढ़कर करीब एक लाख दस हजार पदों पर होगी। इसका ऐलान भारतीय रेलवे ने किया है।
2 of 6
indian Railway
आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) और आरपीएसएफ (रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स) में 9 हजार से ज्यादा भर्तियां निकलेंगी। इसके अलावा L-2 में 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त नौकरियां निकलेंगी। आरपीएफ और आरपीएसएफ के लिए अधिसूचना 19-25 मई 2018 के रोजगार समाचार में प्रकाशित होगी। भारतीय रेलवे ने यह जानकारी अखबारों में विज्ञापन के जरिए दी है।
3 of 6
भारतीय रेलवे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे सुरक्षा बल में पुरुषों और महिलाओं के लिए कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्तियां निकलेंगी। कांस्टेबल के लिए 10वीं पास और सब-इंस्पेक्टर के लिए ग्रेजुएट आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं के लिए भी बड़ी संख्या में पद आरक्षित किए जा रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि 1 जून से 30 जून तक के बीच रेलवे सुरक्षा बल के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भारतीय रेलवे
इसके अलावा ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन) के 26,502 पदों पर भर्तियां होनी हैं जबकि ग्रुप डी के 62,907 पदों पर भर्तियां होनी हैं। बता दें कि असिस्टेंट लोको पायलट की 17,673 वैकेंसी हैं जबकि टेक्नीशियन की 8,829 वैकेंसी हैं। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक लाख रिक्त पदों के लिए 2 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। देखा जाए तो एक पद पर करीब 200 लोगों के आवेदन आएं हैं।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक फोटो
रेलवे ग्रुप डी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 2 साल बढ़ाकर 28 से 30 वर्ष कर दी गई है। लोको पायलट और टेक्नीशियन की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। लेवल 1 पोस्ट के लिए आयु सीमा बढ़ाकर 31 से 33 कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।