अबू धाबी में दो दिवसीय 'आईफा अवॉर्ड्स 2023' का आगाज हो चुका है। 'आईफा राक्स 2023' के ग्रीन कार्पेट पर कई सितारों ने अपने फैशन का जलवा बिखेरा, जिनकी तस्वीरें और वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 'आईफा रॉक्स समारोह' की मेजबानी एक्टर राजकुमार राव और फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने मिलकर की। इस दौरान टेक्निकल कैटेगरी सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग और एडिटिंग के तहत विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने तीन श्रेणियों में अवॉर्ड अपने नाम किया।
IIFA Rocks 2023: गंगूबाई काठियावाड़ी की झोली में आए तीन अवॉर्ड, भूल भुलैया 2 समेत इन फिल्मों को भी मिला सम्मान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 27 May 2023 08:10 PM IST
सार
'आईफा राक्स 2023' का शानदार आगाज हुआ है। वहीं, इसकी टेक्निकल कैटेगरी में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'भूल भुलैया 2' समेत इन फिल्मों ने अवॉर्ड अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन