{"_id":"59ff1d0c4f1c1bd8538bb145","slug":"if-you-keep-true-speakers-in-jail-the-number-of-jails-will-not-be-enough-to-keep-them-says-kamal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमल हासन बोले- सच बोलने वालों को सलाखों के पीछे डालते रहोगे तो जेल कम पड़ जाएगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमल हासन बोले- सच बोलने वालों को सलाखों के पीछे डालते रहोगे तो जेल कम पड़ जाएगी
Mon, 06 Nov 2017 07:43 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
kamal haasan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपने बयान पर कायम हैं, उन्होंने कहा है कि अगर सच बोलने वाले लोगों को जेलों में डालते रहोगे तो जेल कम पड़ जाएंगी। कमल ने कहा कि आतंकवाद अतिवाद से अलग है, अपनी विचारधारा को लेकर मैं दूसरों को उपदेश नहीं देता हूं।
आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता कमल हासन ने हाल ही में ‘आनंद विकतन’ नामक साप्ताहिक समाचार पत्र में अपने नियमित कॉलम में लिखा था कि हिंदू आतंकवाद नहीं है। गुजरे जमाने में हिंदू दक्षिणपंथी अन्य धार्मिक समूहों के साथ अपने विवादों पर सिर्फ बौद्धिक बहस किया करते थे, लेकिन जैसे ही यह तरीका नाकाम होने लगा, वे बाहुबल का सहारा लेने लगे और अब उन्होंने हिंसा का रास्ता अख्तियार कर लिया है।
पढ़ें:- फिल्म अभिनेता कमल हासन बोले -हकीकत बन चुका है हिंदू आतंकवाद, बवाल
3 of 6
कमल हासन
उनके इसी बयान पर बवाल मच गया। हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, ‘कमल हासन और उनके जैसे बाकी लोगों को गोली मार देना चाहिए या फिर फांसी पर लटका देना चाहिए, ताकि वे लोग कुछ सबक सीख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कमल हासन
कोई भी व्यक्ति जो हिंदू धर्म से संबंध रखने वालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता है उसे तो इस पावन धरती पर रहने का कोई अधिकार ही नहीं होना चाहिए और अपशब्दों के बदले में मौत की सजा देनी चाहिए'।
विज्ञापन
5 of 6
कमल हासन
वाराणसी की एक स्थानीय अदालत ने अभिनेता कमल हासन के खिलाफ हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आहत करने वाली टिप्पणी के खिलाफ एक शिकायत पर शनिवार को सुनवाई करते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई अब 22 नवंबर को होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।