यामाहा फेसिनो मिस दिवा 2014 फाइनलिस्ट निधि अग्रवाल बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के लिए पुरजोर मेहनत कर रही हैं। गौरतलब है कि निधि अग्रवाल बॉलीवुड में टाइगर श्राफ के साथ मुन्ना माइकल से एंट्री कर रही हैं।
इस फिल्म में उनके अपोसिट टाइगर श्राफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं।
बैले डांसिंग की कुशल नृत्यांगना निधि कहती हैं कि फिल्म में उन्हें सोलो डांस करना है लेकिन वह ठीक से डांस नहीं कर पा रही हैं। उन्हें लगता है कि पहली बार बॉलीवुड डांस करने के कारण ऐसा हो सकता है।
फिल्म में दिल्ली की कुड़ी का किरदार निभाने वाली निधि ने हाल ही में 'डिंग डांग' गीत को फिल्माया है। इस गीत में टाइगर पिता जैकी की तरह नजर आ रहे हैं।
फिल्म सड़क किनारे रहने वाले बच्चों के ऊपर है जो माइकल जैक्सन के फैन हैं। निधि कहती हैं वह बॉलीवुड स्टार्स सलमान खान,गोविंदा और रानी मुखर्जी को देखते हुए बड़ी हुई हैं।