बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, जिस वजह से ऋतिक और सबा दोनों ही मीडिया लाइमलाइट में बने रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। लेकिन इन सबके बीच, बीते दिन एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि ऋतिक और सबा जल्द ही लिव इन रिलेशनशिप में आने वाले हैं और इसके लिए ऋतिक ने एक अपार्टमेंट भी देख लिया है। लेकिन अब इस पूरी रिपोर्ट पर ऋतिक रोशन का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस रिपोर्ट की सच्चाई बताई है।
Hrithik Roshan: सबा आजाद के साथ लिवइन में रहने की खबरों पर भड़के ऋतिक रोशन, बोले- इसमें कोई सच्चाई नहीं
ऋतिक ने बताया सच
दरअसल, ऋतिक रोशन और सबा आजाद के लिवइन में आने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिस वजह से अब अभिनेता को सामने आकर इसकी सच्चाई बतानी पड़ी है। ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सबा के साथ लिवइन में जाने की खबरों को गलत बताया है। अभिनेता ने अपने ट्वीट में एक न्यूज आर्टिकल का लिंक शेयर किया, जिसके साथ ही ऋतिक ने लिखा, 'इसमें कोई सच्चाई नहीं है। एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैं समझता हूं कि लोग मेरे बारे में जानने की कोशिश करते हैं। लेकिन ये तब सही रहेगा जब हम गलत सूचनाओं को दूर रखें, खासकर हमारी रिपोर्ट में, जो जिम्मेदारी वाला काम है।'
Naga Shaurya Wedding: एक दूसरे के हुए नागा शौर्य और अनुषा, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयां देने वालों का तांता
रिपोर्ट में कही गई थी यह बात
सामने आई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऋतिक और सबा ने लिवइन में रहने के लिए मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट देख लिया है। दोनों मुंबई में 'मन्नत' नाम की बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में रहेंगे। उनके अपार्टमेंट में रोनेवेशन का काम भी शुरू हो गया है। दोनों के लिए बिल्डिंग के टॉप टू फ्लोर के अपार्टमेंट तैयार किए जा रहे हैं। दावा यह भी किया गया था कि दोनों अपार्टमेंट के लिए ऋतिक रोशन ने 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
Kanishka Soni: 'मेरी कहानी श्रद्धा वालकर जैसी', कनिष्का सोनी ने लिव इन रिलेशनशिप पर किया चौंकाने वाला खुलासा
इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो साल 2024 में रिलीज होने वाली फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दाीपिका पादुकोण एक साथ नजर आएंगे। ऋतिक पिछली बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में सैफ अली खान और राधिका आप्टे के साथ नजर आए थे। यह फिल्म सितंबर, 2022 में रिलीज हुई थी।