ऋतिक रोशन की एक्स पत्नी
सुजैन खान की जिंदगी में प्यार फिर लौटने लगा है। उस 'प्यार' के साथ वो पार्टियों में नजर आ रही हैं।
हाल ही में ऋतिक और सुजैन अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना की किताब पर आधारित एक नाटक के उद्घाटन में पहुंचे। इन दोनों के साथ अक्षय कुमार भी नजर आए। अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म 2.0 के ऑडियो शूट के लिए दुबई गए हुए थे। उन्हें अब अपने पत्नी के नाटक में देखा गया है।
खास बात ये है कि पत्नी ट्विंकल खन्ना की बुक पर आधारित इस नाटक का समर्थन करने उनकी पूरी फैमली भी पहुंची। वहीं बात करें ऋतिक और सुजैन खान की तो बीते कुछ सालों से एक-दूसरे से अलग रहते हैं। हाल फिलहाल में अक्सर दोनों को साथ देखा गया है।
ट्विंकल के इस उद्घाटन प्रोग्राम में भी दोनों को साथ देखा गया। प्रोग्राम में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे दोनों के बीच कोई अलग होने वाली बात ही नहीं है।
इतना ही नहीं ट्विंकल के उद्घाटन प्रोग्राम में शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' की गायत्री ओबरॉय भी नजर आईं। गायत्री, सुजैन और ट्विंकल बहुत अच्छी दोस्त हैं तीनों दोस्तों को एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया था।