सुजैन खान से तलाक लेने बाद ऋतिक रोशन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। इस बार अभिनेता का दिल एक म्यूजीशियन के लिए धड़का है। ऋतिक रोशन अक्सर अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ सार्वजनिक स्थलों पर देखे जा चुके हैं। कई बार खबरें भी आ चुकी हैं कि ऋतिक रोशन, सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। मंगलवार को वह सबा के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। ऋतिक ने सबा का हाथ कसकर थाम रखा था। एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी के सामने दोनों ही बेहद सहज नजर आ रहे थे।
Viral: एयरपोर्ट के बाहर गर्लफ्रेंड सबा खान का हाथ थामे नजर आए ऋतिक रोशन, यूजर्स बोले- 'बाप- बेटी की जोड़ी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 05 Apr 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन