हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में आलिया भट्ट एक गाने में जमकर होली खेलते नजर आ रही हैं।
16 साल की उम्र में भांग पीकर ये हरकत करने लगी थीं विद्या बालन, पढ़ें एक्ट्रेस के होली एक्सपीरियंस
जब होली के त्योहार के बारे में आलिया से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि होली खेलने के साथ उन्हें उस दिन बनने वाले पकवान भी काफी पसंद हैं। खासतौर पर उन्हें मिनी समोसे खूब पसंद आते थे। हालांकि अब वह मिनी समोसे ज्यादा नहीं खा पाती हैं क्योंकि उनकी डाइट से यह मैच नहीं करता है।
16 की उम्र में भांग पीकर ये हरकत करने लगी थीं विद्या बालन, पढ़ें एक्ट्रेस के होली एक्सपीरियंस
इसके अलावा आलिया को मिठाई काफी पसंद हैं। साथ ही आलिया होली के दिन पानी बर्बाद करने पर यकीन नहीं रखती हैं। वो सिर्फ गुलाल से होली खेलना पसंद करती हैं। बता दें कि इससे पहले आलिया फिल्म '2 स्टेट' के एक गाने में भी होली खेलती नजर आईं थीं।
16 की उम्र में भांग पीकर ये हरकत करने लगी थीं विद्या बालन, पढ़ें एक्ट्रेस के होली एक्सपीरियंस
आलिया के साथ विद्या बालन ने भी अपना होली का एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वो 16 साल की थीं तब उन्होंने भांग पी ली थी। उन्हें पता नहीं था कि वो भांग है। इसके बाद विद्या पूरा दिन हंसती रही थीं। विद्या ने बताया कि उन्हें 'रंग बरसे' गाना बहुत पसंद है।
16 की उम्र में भांग पीकर ये हरकत करने लगी थीं विद्या बालन, पढ़ें एक्ट्रेस के होली एक्सपीरियंस
साथ ही विद्या को होली के मौके पर इमरती खाना बहुत अच्छा लगता है। विद्या ने कहा कि लोग 'बुरा ना मानो होली है' कहकर खराब क्वालिटी के रंग लगा देते हैं। इसलिए सभी को अपने बालों और स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। विद्या ने कहा कि होली खेलने से पहले वो अपने बालों में गरी का तेल लगा लेती हैं।