शिल्पा शिंदे के विनर बनते ही बिग बॉस के 11वें सीजन का अंत हुआ। शो खत्म होते ही सभी कंटेस्टेंट अपने-अपने कामों में व्यस्त हो गए। सभी के नए-नए प्लान्स है। फाइनल न जीत पाने का मलाल हिना खान को जरूर होगा। मगर 'खतरों के खिलाड़ी' और बिग बॉस के बाद वह तीसरे रिएलिटी शो के लिए तैयार है।
हिना ने ऐलान किया कि अगर उन्हें नच बलिए का ऑफर मिलता है तो वह ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ जरूर शो का हिस्सा बनना चाहेंगी। ट्विटर के जरिए अपने फैंस से लाइव बातचीत के दौरान हिना ने इसका खुलासा किया।
उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन डे पर वह रॅाकी के साथ एक इंटरनेशनल वेकेशन पर जा रही हैं। वहां से जाकर आने के बाद वह अपने प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने के लिए प्लानिंग करेंगी।
वैसे यह कहने में गुरेज नहीं है कि जल्द ही इस साल नच बलिए की प्लानिंग शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि हिना अपने प्यार रॉकी के साथ शो में रोमांस करते हुए दिखाई दें।