हाल ही में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा था। इसमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी, कंगना रनौत समेत दूसरे सितारे अपने लुक से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे हैं। सबसे खास बात ये थी कि इस कान 2019 में हिना खान ने डेब्यू किया था। लेकिन
इस दौरान एक मैगजीन के एडीटर हिना के लुक को लेकर उनका मजाक बयान था। इस बात से हिना काफी दुखी हुई थीं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान ने कहा, 'इतने बड़े पद पर बैठे इंसान से ऐसी बातें सुनना दिल तोड़ देने वाला होता है। मुझे बुरा लगा, मैं इस बात से इंकार नहीं करूंगी। मुझे लगा कि ऐसे कमेंट की जरूरत नहीं थी।'
हिना ने आगे कहा, ' आप को जहां पहुंचना होता है, उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होती है। ऐसा करने के लिए स्टीरियोटाइप तोड़ना पड़ता है और कंफर्टजोन से बाहर आना पड़ता है। और ऐसा तब करना पड़ता जब आप टीवी से बहुत पैसे कमा रहे हैं। कान में जाना कोई सरल काम नहीं है।'
4 of 6
hina khan
- फोटो : instagram
कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू को लेकर एक इंटरव्यू में हिना खान ने बताया कि रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू को लेकर वह बहुत ही उत्साहित थीं। हिना खान ने कहा, ‘जब मैं पहली बार रेड कार्पेट पर चलने वाली थी तो मैंने अपनी आंखें बंद कर ली थीं और मन में खुद से कह रही थीं कि हिना तुम्हारे लिए यह पहला मौका नहीं है, तुमने लाखों बार यह किया है, खुद पर विश्वास रखकर रेड कार्पेट पर चलो और अपना बेस्ट दो।'
5 of 6
salman khan, hina khan
- फोटो : social media
क्या लिखा था एडीटर ने?
जितेश पिल्लई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिना के लुक्स पर लिखा 'अचानक कान, चांदीवली स्टूडियो बन गया है क्या?' एडिटर के इस बयान की बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई सेलिब्रिटीज निंदा की थी। खुद सलमान खान ने जितेश पर तंज कसते हुए कहा था, 'एक एडिटर के लिए ये एक जिम्मेदारी भरा कमेंट है। उन्होंने सोच-समझकर कमेंट किया है। मुझे नहीं समझ आया कि वो क्या कहना चाह रहे थे कि चांदीवली, कान बन गया या कान, चांदीवली।'