{"_id":"5af967664f1c1be9408b536f","slug":"himesh-reshammiya-and-sonia-leave-fly-dubai-for-their-honeymoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरी पत्नी के साथ पहले हनीमून पर इस देश के लिए रवाना हुए हिमेश, 19 को लौटेंगे कानपुर और फिर... ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरी पत्नी के साथ पहले हनीमून पर इस देश के लिए रवाना हुए हिमेश, 19 को लौटेंगे कानपुर और फिर...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर
- फोटो : instagram
म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया की शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। किसी को कानों-कान तक खबर नहीं हुई कि वह अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई को शादी करने जा रहे हैं। अब जब शादी हो गई है तो हनीमून पर जाना तो बनता ही हैं और हुआ भी कुछ ऐसा ही।
himesh reshammiya and sonia
हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ दिखाई दिए। यह दोनों यहां से हनीमून के लिए दुबई के लिए रवाना हुए। वहीं, पहले खबर यह भी थी कि माना जा सकता है कि यह दोनों मॉस्को के लिए रवाना हों।
himesh reshammiya
22 साल के लंबे वैवाहिक जीवन के बाद हिमेश अपनी पहली पत्नी कोमल से 2017 में अलग हो गए थे। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम स्वयं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
himesh reshammiya and sonia
शादी के बाद हिमेश ने 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह कुछ दिन के लिए दुबई जाएंगे, उसके कुछ दिन बाद भारत लौटेंगे क्योंकि 19 मई को कानपुर में एक शो करना है। 'तेरा सुरूर' फेम गायक ने कहा, 'मेरी पत्नी सोनिया को दुबई में कुछ शॉपिंग करनी है। वह मेरी स्टाइलिस्ट भी हैं। मेरे अगले दो प्रोजेक्ट्स के लिए मेरा लुक वही डिजाइन करेंगी जिसके लिए उन्हें वहां से कुछ जरूरी चीजें लेनी हैं।'
विज्ञापन
himesh reshammiya and sonia
हिमेश ने बताया कि कानपुर के शो के बाद वह पत्नी के साथ अगले महीने जापान जाएंगे। हालांकि, यहां भी वह हनीमून के अलावा काम के सिलसिले में ही जाने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'टोक्यो में मेरा एक शो है। जल्द उसकी तारीख भी तय हो जाएगी।'