बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जिनके कुछ ऐसे राज हैं जो आप शायद नहीं जानते होंगे। किसी स्टार को लगता है झूले से डर तो कोई लिफ्ट में जाने से डरता है। किसी को फोन से इतना लगाव है कि फोन में सिग्नल न आने से परेशान हो जाता है तो कोई कॉकरोच से डरता है। आज की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे बॉलीवुड में इन 5 स्टार्स के डर के बारे में....
2 of 6
रणबीर कपूर
- फोटो : instagram
रणबीर कपूर
संजू में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले रणबीर कपूर को भी डर लगता है। जीहां इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है। रणबीर कपूर को कॉकरोच और मकड़ी से डर लगता है। एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा हुआ था कि जब भी रणबीर मकड़ी या कॉकरोच देखते है बेड के ऊपर चढ़ जाते हैं।
3 of 6
कंगना रनावत
- फोटो : Social media
कंगना रनौत
कंगना रनौत बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। कंगना ने मणिकर्णिका के लिए 14 करोड़ फीस ली है लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की क्वीन को किस चीज से सबसे ज्यादा डर लगता है। आइए हम बताते हैं। कंगना को सांप से बहुत डर लगता है।
4 of 6
विद्या बालन
- फोटो : social media
विद्या बालन
विद्या बालन को बिल्लियों से डर लगता है। इसके अलावा वह अंधेरे से भी बहुत डरती हैं। अब जरा आप ही बताइए बिल्लियों से कौन डरता है।
5 of 6
कटरीना कैफ
- फोटो : social media
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ को आपने जिंदगी न मिलेगी दोबारा में टमाटर के साथ खेलते जरूर देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं असल जिंदगी में कटरीना टमाटर से बहुत डरती हैं। कटरीना को टमाटर से इतना डर है कि वो खाने में भी इसे नहीं लेतीं। इतना ही नहीं कटरीना ने इसी डर की वजह से टमाटर कैचअप का विज्ञापन करने से भी मना कर दिया था।