कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म हेरा-फेरी 3 में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। हालांकि अक्षय कुमार ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। ये बात सुनने के बाद सुनील शेट्टी को काफी तगड़ा झटका लगा है। हालांकि अब सामने आ रहा है कि अक्षय कुमार के मना करने के बाद और कार्तिक आर्यन के फिल्मों में आने के बाद ये रोल वरुण धवन को ऑफर हुआ था। लेकिन वरुण धवन ने इसे करने से मना कर दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वरुण धवन ने क्यों इस फिल्म को करने से मना कर दिया।
Hera Pheri 3: कार्तिक आर्यन से पहले वरुण धवन को ऑफर हुआ था 'राजू' का किरदार, अभिनेता ने इस वजह से किया इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन