नए साल के खास मौक पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर अपने फैंस को खुशखबरी दी थी। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इसके साथ ही सभी ने दोनों को शुभकामनाएं भी दी थी। ऐसे में एक बार हार्दिक ने नताशा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है।
सगाई के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर दिखा हार्दिक- नताशा का रोमांटिक अंदाज, तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की नई तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीर में दोनों एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं हार्दिक ने तस्वीर के कैप्शन में दिल की इमोजी बनाया है। तस्वीर को 20 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
बता दें कि इससे पहले भी दोनों की रोमांटिक तस्वीर भी वायरल हुई थी। जिसमें हार्दिक पंड्या रोमांटिक मूड में नजर आ रहे थे। तस्वीर में हार्दिक पंड्या और नताशा एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था।
Mai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan. 👫💍 01.01.2020 ❤️ #engaged
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
बात नताशा स्टेनकोविक की करें तो वह बॉलीवुड की कई फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन आठ का हिस्सा रह चुकी हैं। नताशा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द बॉडी' के एक गाने में इमरान हाशमी और ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं।
नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से की थी। नताश और हार्दिक ने नए साल पर दुबई में सगाई की थी। सगाई के बाद क्रिकेटर हार्दिक ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई का एलान करते हुए लिखा था- मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान।