{"_id":"5e146a7c8ebc3e87ba64550b","slug":"hardik-pandya-and-natasa-stankovic-spotted-with-family-see-pics-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सगाई के बाद पहली बार नताशा की फैमिली के साथ दिखे हार्दिक पांड्या, कैमरा देखते ही दिया शानदार पोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सगाई के बाद पहली बार नताशा की फैमिली के साथ दिखे हार्दिक पांड्या, कैमरा देखते ही दिया शानदार पोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 07 Jan 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hardik Pandya And Natasa Stankovic
- फोटो : social media
Link Copied
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से नए साल पर सगाई कर ली। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों की सगाई की खबर आग की तरह फैली। अब सगाई के बाद पहली बार हार्दिक को नताशा के परिवार के साथ देखा गया।
Hardik Pandya And Natasa Stankovic
- फोटो : instagram
हार्दिक पंड्या बीती रात नताशा की फैमिली के साथ मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पहुंचे। इस दौरान कैमरे के सामने पूरी फैमिली पोज देती नजर आई। तस्वीरों में हार्दिक और नताशा के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।
इससे पहले दोनों की रोमांटिक तस्वीर भी वायरल हुई थी। जिसमें हार्दिक पंड्या रोमांटिक मूड में नजर आ रहे थे। तस्वीर में हार्दिक पंड्या और नताशा एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नताशा और हार्दिक
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें नताशा स्टेनकोविक की तो वह बॉलीवुड की कई फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन आठ का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा नताशा स्टेनकोविक पिछले साल डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन नौ में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में उनकी जोड़ी टीवी कलाकार ऐली गोनी के साथ थी। इस दौरान नताशा स्टेनकोविक और ऐली गोनी के अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब सुनने को मिली थीं।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से की थी। इस फिल्म में उनका डांस नंबर था, लेकिन उन्हें असली पहचान रैपर और सिंग बादशाह के सुपरहिट गाने डीजे वाले बाबू से मिली। इस गाने में नताशा स्टेनकोविक ने अपने डांस से लाखों दिलों को जीता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।