15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस में अब कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में आम जन के साथ ही बॉलीवुड हस्तियां भी देश की आजादी के इस उत्सव का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। आज सदी के महनायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल से 'हर घर तिरंगा' के टाइटल से एक गाना साझा किया है। जो देश भक्ती की भावना से ओत-प्रोत है।
Har Ghar Tiranga: सोनू निगम और आशा भोसले की आवाज से सजा 'हर घर तिरंगा' सॉन्ग, बिग-बी समेत ये सेलिब्रिटी आए नजर
खेल और सिनेमा जगत की कई जानी-मानी हस्तियां आईं नजर
T 4366 - Tiranga my pride ..
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट से जो 'हर घर तिरंगा' गाना साझा किया है, उसे जाने-माने गायक सोनू निगम और गायिका आशा भोसले ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने में बिग-बी के अलावा अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अक्षय कुमार, अभिनेता प्रभास, कीर्ति सुरेश, खेल जगत के आइकन नीरज चोपड़ा समेत कई हस्तियां नजर आ रही हैं।
Tiranga my soul ..
Tiranga my identity ..
Tiranga my all ..
An honour and a privilege to have sung a few words for it .. JAI HIND🇮🇳
Fly it on all my homes .. Right now because of monsoon shed it cannot be seen #TirangaAnthem #HarGharTiranga pic.twitter.com/tqUiwX4BgI
हर घर तिरंगा में बिग-बी ने भी दी है आवाज
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'हर घर तिरंगा' को साझा करते हुए लिखा- टी 4366- तिरंगा मेरा गौरव, तिरंगा मेरा आत्मा...तिरंगा मेरी पहचान...तिरंगा मेरा सबकुछ। इसी के साथ बिग-बी ने यह भी बताया कि उन्होंने भी इसके कुछ शब्द गाए हैं। साथ ही उन्होंने तिरंगा को हर घर फहराने की अपील भी की है।
'हर घर तिरंगा' गाने के द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हर घर में तिरंगा फहराने का एक अभियान है। इस गीत और हमारे राष्ट्रीय ध्वज को हर घर में फहराने के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना को और मजबूती देना है।