बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी झनकदार आवाज के बल पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कनिका कपूर 21 अगस्त यानी आज अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कनिका के गानों को न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी खूब पसंद किया जाता है। आज कनिका कपूर की लंबी फैन फॉलोइंग हैं और उनके गाए गानों के लाखों लोग दीवाने हैं। कनिका बॉलीवुड में सिंगर के तौर पर गाने तो गाती ही हैं, इसके अलावा कई बार उन्हें सिंगिंग रियलिटी शोज को भी जज करते देखा जाता है। आज कनिका बॉलीवुड की सबसे हिट सिगंर्स में शुमार हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान थीं, लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत के बल पर अलग मुकाम हासिल किया। तो चलिए जानते हैं कनिका कपूर की जिंदगी की कुछ खास बातें।
Kanika Kapoor: कभी नहीं थे बच्चों की फीस भरने के पैसे, फिर ऐसे बॉलीवुड की मशहूर सिंगर बनीं कनिका कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 21 Aug 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन