रैप म्यूजिक से देशभर में धूम मचाने वाले मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। बहुत ही कम लोगों को पता है कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। लेकिन जब वह स्टेज पर परफॉर्म करने लगे तो उन्होंने अपना नाम यो यो हनी सिंह रख लिया। हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो से की थी जिसके बाद वह रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए।
2 of 5
हनी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
हनी ने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की थी। दिल्ली आने के बाद उन्होंने रैप करना शुरू किया। जब लोगों ने हनी सिंह का रैप सुना तो उनके लाखों फैंस बन गए। हनी सिंह जिस मुकाम पर हैं यहां तक पहुचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखे हैं।
3 of 5
हनी सिंह
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हनी सिंह ने अपने गानों की बदौलत बॉलीवुड में भी जगह बनाई। उन्होंने शाहरुख, सैफ और ऋतिक जैसे सुपरस्टार के लिए गाने गाए। कुछ ही सालों में हनी देश-विदेश में काफी फेमस हो गए।
4 of 5
हनी सिंह
- फोटो : instagram
सिंगर बनने से पहले हनी सिंह रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और भांगड़ा प्रोड्यूसर रह चुके है। बता दें कि उन्होंने 'शकल पे मत जा' से डेब्यू किया। ये गाना उस वक्त काफी हिट हुआ था। इसी गाने से हनी सिंह को अलग पहचान मिली थी।
5 of 5
हनी सिंह
- फोटो : instagram
इसके बाद उन्होंने कई हिट गाने जैसे-'हाय मेरा दिल', 'ब्राउन रंग', 'हाई हील्स', 'ब्रेकअप पार्टी', 'ब्रिंग मी बैक', 'ब्लू आईज', 'इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'रानी तू मैं राजा', 'पार्टी ऑन माई माइंड', 'पंजाबियां दी बैटरी', 'लुंगी डांस', 'बॉस टाइटल ट्रेक', 'पार्टी ऑल नाईट', 'सनी सनी', 'चार बोतल वोडका', 'पार्टी विद भूतनाथ', 'अता माझी सटकली', 'बर्थडे बैश' दिए।