चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हंसिका मोटवानी ने दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को याद किया। उन्होंने कहा, अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन मेरा पर्सनल लॉस है। हंसिका बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा की भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के साथ फिल्म बिंदास (2008) में अभिनय किया था। यह उनकी पहली कन्नड़ फिल्म थी। हंसिका का कहना है कि उन्हें अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि पुनीत राजकुमार नहीं रहे। उनका इस तरह असामयिक निधन मेरे और इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।
हंसिका मोटवानी ने उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया। इसके अलावा पुनीत राजकुमार के साथ शूटिंग के दिनों को भी याद किया। मोटवानी ने कहा कि जब मैंने उनके साथ अपनी पहली फिल्म की थी उस वक्त मेरी उम्र 19 साल थी।
मुझे याद है कि पुनीत राजकुमार कितने विनम्र और मधुर थे। मैं उस वक्त नई थी और मुझे इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा पता नहीं था। उन्होंने कहा कि भले ही पुनीत राजकुमार सुपरस्टार थे, लेकिन उन्होंने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। शूटिंग के दौरान मुझे सहज महसूस कराया। उन्होंने कहा कि पुनीत राजकुमार ने सेट पर मेरी केयर की, मैं उस वक्त छोटी थी।
फिल्म हवा (2003) में एक बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले हंसिका मोटवानी का कहना है कि वह आखिरी बार पुनीत राजकुमार से एक अवॉर्ड फंक्शन में मिली थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि जिस तरह से मैंने अपने करियर को आकार दिया है उससे वह खुश हैं।
5 of 5
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार थे। उनके निधन की खबर पर अभी तक उनके कई फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। महज 46 साल में हार्ट अटैक के कारण उनका कुछ दिन पहले निधन हो गया था। वह फिटनेस के प्रति काफी समर्पित थे और एक्सरसाइज करते हुए उन्हें सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हे बंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बंगलूरू के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया था। पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।