गली ब्वॉय से रणवीर सिंह ने दिखा दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल उन्हीं का सिक्का चल रहा है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, कल्कि केकलां और सिद्धांत चतुर्वेदी की अहम भूमिका है। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले मिले जुले रिएक्शन दिए हैं।
2 of 5
gully boy
- फोटो : social media
कलेक्शन पर नजर डालें तो रणवीर सिंह की ये दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है। पहले नंबर पर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा है। वैलेंटाइन डे को देखते हुए रिलीज की गई इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक ही ओपनिंग मिली।
3 of 5
gully boy
- फोटो : social media
फिल्म क्रिटिक्स रमेश बाला के मुताबिक, गली ब्वॉय ने दो दिन में 32.50 करोड़ का कलेक्शन किया है वहीं शनिवार को भी इसने शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा और कुल 19 करोड़ जुटाए। इस तरह 3 दिन में गली ब्वॉय ने 51.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
4 of 5
gully boy
- फोटो : file photo
गली ब्वॉय ने महज 3 दिन में 50 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। जिसके बाद अब जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। फिल्म को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
5 of 5
gully boy
- फोटो : social media
गली ब्वॉय फिल्म रैपर डिवाइन और नेजी की जिंदगी से प्रेरित है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक रैपर का रोल निभाया है जो मुंबई की झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती से आता है। देश में रिलीज से पहले गली ब्वॉय को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां उसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म को अमर उजाला डॉट कॉम ने 3 स्टार दिए थे।