सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा गहराया हुआ है। अभिनेता के निधन के बाद लोगों ने स्टार किड्स की फिल्मों का बहिष्कार करने की बात कही थी। लोगों का मानना है कि स्टार किड्स को फिल्म इंडस्ट्री में जल्दी मौके मिल जाते हैं और बाहर से आए हुए लोगों को इंडस्ट्री नहीं अपनाती। अब नेपोटिज्म पर अभिनेता गोविंदा की बेटी और एक्ट्रेस टीना आहूजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उन्हें नेपो किड नहीं कहा जा सकता।
2 of 5
टीना आहूजा
- फोटो : Instagram
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में टीना आहूजा ने कहा कि, 'मैंने कभी पापा से किसी भी प्रकार की कोई प्रोफोशनल मदद नहीं ली है। मुझे अपनी योग्यता के आधार पर सभी फिल्में मिली हैं। इसलिए मुझे नेपो किड नहीं कहा जा सकता है। अगर मैं नेपोटिज्म का प्रोडक्ट होती, तो मैं अब तक 30-40 फिल्में साइन कर लेती।'
3 of 5
टीना आहूजा और गोविंदा
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'यही एक बात है जो पापा ने अब तक नहीं की है और मैंने भी उनसे कभी उनका रेफरेंस लगाने के लिए नहीं कहा है। हालांकि, जिस दिन मुझे किसी चीज की जरूरत होगी, तो वे हमेशा मेरे साथ खड़े हैं। मुझे अपने दम पर सभी ऑफर्स मिले हैं, मेरे पापा ने इसमें मेरी कभी कोई मदद नहीं की है।'
4 of 5
टीना आहूजा
- फोटो : Instagram
टीना आगे कहती हैं, 'पापा को पता होता है कि मैं क्या कर रही हूं और क्या नहीं। मैं जो भी काम कर रही होती हूं, उन्हें हर चीज की रिपोर्ट मिलती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह मेरे काम में हस्तक्षेप करते हैं। पापा ने कभी किसी को मुझे फिल्म दिलाने के लिए नहीं कहा है। पापा मेरे लिए एक फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते हैं। पापा हमेशा मेरे काम में मेरा बहुत सपोर्ट करते हैं। तो चलिए देखते हैं, हो सकता है कि भविष्य में भी हम ऐसा ही करें।'
5 of 5
टीना आहूजा
- फोटो : Instagram
बता दें कि टीना आहूजा ने साल 2015 में निर्देशक स्मीप कांग की फिल्म 'सेकेंड हैंड हस्बैंड' से फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल लीड रोल में थे। इसके अलावा फिल्म में गीता बसरा और धर्मेंद्र भी लीड रोल में थे। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था।