अव्वल डांसर...शानदार कलाकार, यह दोनों शब्द 90 के दशक के अभिनेता गोविंदा पर बिल्कुल सटीक बैठते हैं। संघर्ष पथ पर पूरे लगन के साथ तत्परता से आगे बढ़ते हुए चीची ने मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। साथ ही मेहनत के दम पर ही वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन पाए। गोविंदा उन सितारों में से एक हैं, जो यह साबित करते हैं कि सफल बनने के लिए शॉर्ट कट कोई जरिया नहीं होता। अभिनेता ने जीवन में आने वाले हर उतार-चढ़ाव और परिस्थितियों का बखूबी सामना किया, यही कारण रहा कि वह ऐसे चमके कि चारों तरफ उनकी रोशनी ने प्रकाश कर दिया। 21 दिसंबर, 1963 को जन्में इस कलाकार का आज जन्मदिन है। तो आइए गोविंदा के खास दिन पर उनके जीवन से जुड़े कुछ पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के हीरो नंबर वन यानी गोविंदा आज 60 वर्ष के हो गए हैं। गोविंदा को अपने बेहतरीन अभिनय और शानदार डांस के साथ-साथ अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाना जाता है। गोविंदा ने 90 के दशक में 'कुली नंबर 1' से लेकर 'हद कर दी आपने' जैसी बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें देखकर आज भी आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। 80 और 90 के दशक में गोविंदा का सितारा बुलंद था। वह जिस फिल्म को हाथ लगाते थे, वह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो जाती थी। गोविंदा उस वक्त पर तीनों खान को अकेले टक्कर देते थे, और अपनी फिल्मों की सफलता से दर्शक समेत समीक्षकों को भी दंग कर देते थे।
3 of 5
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
वह लड़का जिसे 21 वर्ष की उम्र में कोई नहीं जानता था, वह 22 की उम्र में 50 फिल्में साइन कर चुका था। जानकारी के अनुसार, गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर में 165 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साथ ही अपनी प्रतिभा के दम पर कई पुरस्कार और सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। गोविंदा के पिता अरुण कुमार अहूजा अपने दौर के एक मशहूर कलाकार थे। उन्होंने 30-40 फिल्मों में काम किया था। वहीं, गोविंदा की मां निर्मला देवी शास्त्रीय गायिका थीं, जो फिल्मों के लिए गीत गाया करती थीं।
4 of 5
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा कॉमर्स में ग्रेजुएट हैं, और अभिनेता बनने से पहले वह कई जगह नौकरी की तलाश कर रहे थे। 80 के दशक में उन्हें सबसे पहले एलविन नाम की एक कंपनी का विज्ञापन मिला और इसके बाद वे फिर कभी नहीं रुके। वर्ष 1986 में उनकी पहली फिल्म ‘इल्जाम’ रिलीज हुई, और वे रातोंरात सुपरस्टार बन गए। गोविंदा ने इंडस्ट्री को 'राजा बाबू', 'कुली नम्बर 1', 'दीवाना मस्ताना', 'बड़े मिया छोटे मिया', 'हीरो नम्बर 1', 'साजन चले ससुराल', 'दुलारा', 'शोला और शबनम', 'दूल्हे राजा' और 'हसीना मान जाएगी' समेत कई शानदार फिल्में दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट डांस नंबर भी दिए हैं, जिनमें 'यूपी वाला ठुमका' और 'किसी डिस्को में जाएं' प्रमुख है।
5 of 5
गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा आज कल बेहद कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार गोविंदा आज भी करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, गोविंदा एक फिल्म के लिए दो से तीन करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज करते हैं। इसके साथ ही अभिनेता विज्ञापन और अन्य काम कर सालाना 10 से 12 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं। इसके अलावा उनके आलीशान बंगले की कीमत तकरीबन 16 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही अभिनेता फोर्ड एंडेवर और मित्शुबिशी लांसर समेत कई और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं। जानकारी के अनुसार, गोविंदा की कुल संपत्ति 170 करोड़ रुपये है।