साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। दावा किया जाता है कि रश्मिका साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। इतना ही नहीं, रश्मिका की लेटेस्ट तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह और विजय देवरकोंडा मालदीव वेकेशन पर हैं। हालांकि, मालदीव जाने से पहले अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने विजय संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।
2 of 4
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' रिलीज हो चुकी है, जिसका अभिनेत्री ने जमकर प्रमोशन किया। इसी बीच, उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें रश्मिका ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। इस मौके पर रश्मिका ने कहा कि मुझे पता है की आए दिन मीडिया और सोशल मीडिया पर मेरे और विजय के बारे में फैंस और अन्य लोग बातचीत करते हैं और यह मुझे क्यूट लगता है।
यह भी पढ़ें:- GoodBye Box Office Collection: रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू रहा फीका, दूसरे दिन भी 'गुडबाय' नहीं दिखा सकी कमाल
3 of 4
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'मैं समझती हूं कि हम अभिनेता हैं और हम पर सबकी नजरें हैं। लोग हमारे बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें जानना चाहते हैं। विजय और मैं वास्तव में कभी बैठकर चर्चा नहीं करते हैं। हमारा 15 लोगों का एक ग्रुप है और अगर हमें मौका मिलता है तो हम बोर्ड गेम खेलेंगे। हम एक्टर्स हैं, लेकिन हमारे लिए हमारे दोस्त समान रूप से महत्वपूर्ण है और यह हमें जमीन से जोड़े रखता है।'
यह भी पढ़ें:- Sushmita Sen: ‘आपके साहस को सलाम’, सुष्मित सेन को खुद के किरदार में देख बोलीं ट्रांसजेंडर गौरी सावंत
4 of 4
रश्मिका मंदाना
- फोटो : Instagram
इसके साथ ही अभिनेत्री ने यह भी कहा कि विजय तेलुगू इंडस्ट्री के एक बेहतरीन कलाकार हैं और मैं उनको अर्जुन रेड्डी के टाइम से जानती हूं। जब भी मुझे किसी भी चीज की जरूरत होती है तो विजय मेरे साथ हमेशा खड़े हैं और ऐसे ही हमारे कुछ और क्लोज फ्रेंड्स है जो इंडस्ट्री में आपके लिए हमेशा किसी भी परिस्थिति में खड़े रहते हैं। बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक साथ 'डियर कॉमरेड' और 'गीता गोविंदम' में काम किया है। इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया।