फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर खानदान ने इतने करोड़ में किया RK Studio का सौदा, 71 साल पुराने खंडहर से खजाना निकालेगी गोदरेज

Sat, 04 May 2019 12:04 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 04 May 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
godrej bought raj kapoor rk studio know what is the deal
rk studio
बॉलीवुड के इतिहास को बयां करता आरके स्टूडियो अब बिक चुका है । ये स्टूडियो 71 साल पुराना था । राज कपूर का ये स्टूडियो चेंबूर में स्थित था । इस स्टूडियो को रियल इस्टेट के दिग्गज गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने खरीद लिया है । गोदरेज एक अधिकारी ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी थी । 

 
godrej bought raj kapoor rk studio know what is the deal
rk studio
गोदरेज ने आरके स्टूडियो परिसर का 2.20 एकड़ क्षेत्र खरीदा है । यह क्षेत्र 16 सितंबर 2017 को लगी आग में जलकर खाक हो गया था । इस जगह पर गोदरेज लग्जरी फ्लैट बनाएगा । आरके स्टूडियो 1948 में बनकर तैयार हुआ था । 70 और 80 के दशक में इस स्टूडियो ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं ।
godrej bought raj kapoor rk studio know what is the deal
rk-studio
बता दें कि चेंबूर व आसपास के इलाकों में इस समय संपत्तियों की दर 24,000 रुपये से 28,000 प्रति वर्ग फुट है । जीपीएल के कार्यकारी अध्यक्ष पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि यह सौदा भारत के प्रमुख शहरों में कंपनी की स्थिति को मजबूत करता है । गोदरेज और कपूर फैमिली के बीच ये डील 200 करोड़ रुपए में हुई है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
godrej bought raj kapoor rk studio know what is the deal
rk studio
आरके स्टूडियो बिकने पर रणधीर कपूर ने कहा, 'चेंबूर की यह संपत्ति मेरे परिवार के लिए कई दशकों से बेहद मायने रखती है । हम इस जगह के लिए एक नया अध्याय लिखने के लिए जीपीएल को चुनकर उत्साहित हैं ।' साल 2017 में आरके स्टूडियो में आग लगने के बाद कपूर खानदान इसे कभी रिनोवेट नहीं करवा पाया । 
विज्ञापन
godrej bought raj kapoor rk studio know what is the deal
Kapoor family and RK studio - फोटो : file photo
ऋषि कपूर ने बताया था कि फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में पद्मिनी द्वारा पहने गए गहने और कपड़ों को भी इसी स्टूडियो में सहेज कर रखा गया था। यह उनके पिता की विरासत थी और यह एक खजाना था। पिता राज कपूर ने यहां बनी 'बॉबी' की सफलता से अपने परिवार के लिए एक घर खरीदा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed