अक्षय कुमार ने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू किया था। जिसके बाद मुंबई में जब वोटिंग हुई तो अक्षय कहीं दिखे नहीं। सोशल मीडिया पर उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे कि आखिर उन्होंने वोट क्यों नहीं दिया। मामला बढ़ता देख अक्षय कुमार को सफाई देनी पड़ी। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
नागरिकता विवाद के बीच सामने आया अक्षय कुमार का पुराना वीडियो, कहा था- 'बस जाऊंगा कनाडा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#AkshayKumar says Toronto is his home! He will settle down there after he retire!
A post shared by Entertainment Fan Page (@facc2911) on
इससे पहले अक्षय कुमार ने नागरिकता को लेकर सवाल उठने पर दुख जाहिर किया और सफाई दी है। अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट के जरिए उन्होंने उन लोगों की बात का जवाब दिया है जो हर बार उनकी नागरिकता को लेकर सवाल करते हैं। अक्षय कुमार ने नोट में लिखा, 'मुझे समझ नहीं आता कि मेरी नागरिकता को लेकर इतना नकारात्मक माहौल क्यों बनाया जाता है? मैंने इस बात को कभी नहीं छिपाया और ना ही मना किया है कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। ये भी सच है कि मैं पिछले 7 सालों से कनाडा नहीं गया हूं।'
इतना ही नहीं अक्षय कुमार ने भारत के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करते हुए नोट में आगे लिखा, 'मैं भारत में ही काम करता हूं और यहीं का करदाता भी हूं। जहां इन सालों में मुझे भारत को लेकर अपना प्यार साबित करने की कोई जरूरत नहीं पड़ी, वहीं मैं इस बात से भी काफी निराश हूं कि मेरी नागरिकता वाले मुद्दे को बेवजह का विवाद बनाने की कोशिश की जाती रही है।'
अक्षय ने आगे कहा कि, 'मेरी नागरिकता पर सवाल करना पूरी तरह से एक पर्सनल, लीगल, नॉन पॉलिटिकल मुद्दा है जो किसी के लिए भी मायने नहीं रखना चाहिए। आखिर में मैं बस यही कहना चाहता हूं कि मैं उन सभी मुद्दों पर अपनी तरफ से काम करता रहूंगा जो भारत को बेहतर और ताकतवर बनाने के लिए काफी हो।'