{"_id":"5ccd2bf1bdec22073073cf50","slug":"godrej-bought-raj-kapoor-rk-studio-know-what-is-the-deal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान ने इतने करोड़ में किया RK Studio का सौदा, 71 साल पुराने खंडहर से खजाना निकालेगी गोदरेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान ने इतने करोड़ में किया RK Studio का सौदा, 71 साल पुराने खंडहर से खजाना निकालेगी गोदरेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 04 May 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rk studio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के इतिहास को बयां करता आरके स्टूडियो अब बिक चुका है । ये स्टूडियो 71 साल पुराना था । राज कपूर का ये स्टूडियो चेंबूर में स्थित था । इस स्टूडियो को रियल इस्टेट के दिग्गज गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने खरीद लिया है । गोदरेज एक अधिकारी ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी थी ।
2 of 5
rk studio
गोदरेज ने आरके स्टूडियो परिसर का 2.20 एकड़ क्षेत्र खरीदा है । यह क्षेत्र 16 सितंबर 2017 को लगी आग में जलकर खाक हो गया था । इस जगह पर गोदरेज लग्जरी फ्लैट बनाएगा । आरके स्टूडियो 1948 में बनकर तैयार हुआ था । 70 और 80 के दशक में इस स्टूडियो ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं ।
3 of 5
rk-studio
बता दें कि चेंबूर व आसपास के इलाकों में इस समय संपत्तियों की दर 24,000 रुपये से 28,000 प्रति वर्ग फुट है । जीपीएल के कार्यकारी अध्यक्ष पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि यह सौदा भारत के प्रमुख शहरों में कंपनी की स्थिति को मजबूत करता है । गोदरेज और कपूर फैमिली के बीच ये डील 200 करोड़ रुपए में हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rk studio
आरके स्टूडियो बिकने पर रणधीर कपूर ने कहा, 'चेंबूर की यह संपत्ति मेरे परिवार के लिए कई दशकों से बेहद मायने रखती है । हम इस जगह के लिए एक नया अध्याय लिखने के लिए जीपीएल को चुनकर उत्साहित हैं ।' साल 2017 में आरके स्टूडियो में आग लगने के बाद कपूर खानदान इसे कभी रिनोवेट नहीं करवा पाया ।
विज्ञापन
5 of 5
Kapoor family and RK studio
- फोटो : file photo
ऋषि कपूर ने बताया था कि फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में पद्मिनी द्वारा पहने गए गहने और कपड़ों को भी इसी स्टूडियो में सहेज कर रखा गया था। यह उनके पिता की विरासत थी और यह एक खजाना था। पिता राज कपूर ने यहां बनी 'बॉबी' की सफलता से अपने परिवार के लिए एक घर खरीदा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।