फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेस्ट फीडिंग फोटोशूट पर ये एक्ट्रेस हुई थीं ट्रोल, अब बोलीं - 'मैं अपने शरीर से कहीं ज्यादा हूं'

Mon, 25 Jun 2018 11:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Gilu Joseph on breastfeeding photo shoot says I am much more than my body
Gilu Joseph,
ब्रेस्ट फीडिंग फोटोशूट की वजह से कुछ दिन पहले मलयालम एक्ट्रेस गिलू जोसफ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। यहां तक कि यह मामला केरला हाई कोर्ट में भी पहुंचा। हाईकोर्ट ने इस तस्वीर में किसी भी तरह की अश्लीलता की बात को दरकिनार किया। हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए मलयालम एक्ट्रेस गिलू जोसफ ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए यह बात कह दी। 
Gilu Joseph on breastfeeding photo shoot says I am much more than my body
Gilu Joseph
न्यूज एजेंसी एनआई से बात करते हुए गिलू जोसफ ने कहा - 'मैं कोर्ट के फैसले से बहुत खुश हूं। हम लोग उस समाज में रहते हैं जहां पर हमेशा आपकी कला को सही दिशा में प्रोत्साहन नहीं मिलता। निजी तौर पर बात करूं तो मैं अपने शरीर से कहीं ज्यादा हूं।' मलयालम एक्ट्रेस के ब्रेस्ट फीडिंग फोटोशूट की फोटो मैगजीन कवर पेज पर छपने के बाद एक शख्स ने गिलू जोसफ और पत्रिका के खिलाफ केरला हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 
Gilu Joseph on breastfeeding photo shoot says I am much more than my body
Gilu Joseph
एक्ट्रेस और पत्रिका के खिलाफ दायर याचिका को केरला हाईकोर्ट के न्यायाधीश एंटोनी डोमिनिक और दमा शेषाद्री नायडू ने खारिज कर दिया। इस याचिका को खारिज करते हुए न्यायाधीश ने कहा - 'कुछ लोगों के लिए जो अश्लील हो सकता है वो किसी दूसरे के लिए कलात्मक हो सकता है। इस तस्वीर में कुछ अश्लील नहीं है, अश्लीलता लोगों की आंखों में होती है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gilu Joseph on breastfeeding photo shoot says I am much more than my body
Gilu Joseph
आपको बता दें, गिलू जोसफ की गृहलक्ष्मी मैगजीन के कवरपेज पर ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए तस्वीर छपी थी जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा तो किसी ने अश्लीलता फैलाने की बात कही थी। इस शूट के जरिए गिलू ने मैसेज दिया था, 'महिलाएं किसी भी जगह ब्रेस्ट फीडिंग करवाने के लिए बिल्कुल फ्री हैं ।'
विज्ञापन
Gilu Joseph on breastfeeding photo shoot says I am much more than my body
Gilu Joseph
उस वक्त गिलू जोसफ ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में कहा था - 'मैं वही करती हूं जो मुझे लगता है सही है। महिला कहीं पर भी अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करा सकती है। इस तस्वीर के जरिए मैं लोगों से यही कहना चाहती हूं, लेकिन लोगों ने बिना मेरी बात समझे ट्रोल करना शुरू कर दिया।' 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed