सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन कर रही है। टिकट खिड़की पर यह फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली है। इस फिल्म की अपार सफलता के बाद कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अभिनेता जल्द ही बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं।
Rajinikanth: सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छूने पर जमकर ट्रोल हुए रजनीकांत, यूजर्स ने लगाई थलाइवा की क्लास
2 of 5
गदर 2 प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन खबरों को लेकर अब सनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर नोट लिखते हुए बताया है कि उन्होंने अभी तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। उन्होंने लिखा, “कुछ खबरें चल रही हैं कि मैंने कुछ फिल्में साइन की हैं। मैं बताना चाहूंगा कि फिलहाल मेरा ध्यान केवल गदर 2 और आपका ढेर सारा प्यार पाने पर केंद्रित है। मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। सही समय पर जल्द ही कुछ खास घोषणा करूंगा। तब तक तारा सिंह और गदर 2 पर अपना प्यार बरसाते रहिए।”
3 of 5
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि गदर 2 की सफलता के बाद सनी जल्द ही जेपी दत्ता के साथ बॉर्डर 2 बनाने जा रहे हैं। दावा किया गया था कि इसको लेकर जल्द ही आधिकारिक एलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि बॉर्डर 2 को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी।
4 of 5
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही, यह भी बताया गया था कि इस सीक्वल को जेपी दत्ता और उनकी बेटी निधि दत्ता बनाएंगी। कलाकारों को लेकर भी रिपोर्ट्स में कई बड़े दावे किए गए थे। बताया गया था कि मेकर्स फिल्म में सनी को कास्ट करने का फैसला किया है। इसके अलावा वे नए कलाकारों को मौका देने की तैयारी कर रहे हैं।
5 of 5
गदर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गदर 2 की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। फिल्म से सनी देओल ने दमदार वापसी की है। लगातार कई फिल्में फ्लॉप देने के बाद उनकी इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अभिनेता आने वाले समय में इस फिल्म के जरिए कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
Yami Gautam: 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' की भिड़ंत पर यामी गौतम ने दी प्रतिक्रिया, सनी देओल के लिए कही यह बात