सोशल मीडिया ट्रोल हमारे लिए कोई नई बात नहीं है। आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स किसी-न-किसी बात के लिए ट्रोल होते रहते हैं। लेकिन अब वह दिन चले गए, जब सेलेब्स साेशल मीडिया ट्रोलिंग से खबरा जाते थे या परेशान हो जाते थे। अब सितारे ट्रोलर्स को करार जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर देते हैं। आज हम आपको ऐसी ही सात घटनाएं बताने जा रहे हैं, जब बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर लोगों को सबक सखाया।
Troll: कभी 'मर्द' कहकर साधा निशाना, कभी 'कोई चोपड़ा' कहकर किया ट्रोल; सेलेब्स ने ट्रोलर्स की लगाई जोरदार क्लास
प्रियंका चोपड़ा
कॉमेडियन रोजी ओ'डोनेल को लगता था कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन लेखक दीपक चोपड़ा की बेटी हैं। रोजी की जब प्रियंका से मुलाकात हुई जब उन्होंने अभिनेत्री से कहा कि वह उनके पिता (दीपक चोपड़ा) काे काफी अच्छी तरह जानती हैं। प्रियंका ने रोजी की गलतफहमी को दूर करते हुए उन्हें बताया कि दीपक चोपड़ा से उनका कोई संबंध नहीं है। रोजी को शर्मिंदगी महसूस हुई और उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रियंका से माफी मांगते हुए उन्हें निक जोनस की 'पत्नी' और 'कोई चोपड़ा' के रूप में संदर्भित किया। जिसके बाद प्रियंका ने उन्हें करार जवाब दिया।
दीपिका पादुकोण
इनफ्लूएंसर और कॉपीराइटर फ्रेडी बर्डी ने दीपिका पादुकोण के पहनावे पर अश्लील टिप्पणी की थी। उन्होंने पोस्ट साझा कर कहा था कि 'न्यूटन्स थर्ड लॉ ऑफ बॉलीवुड, जैसे-जैसे गहराइयां रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, कपड़े पतले होते जाएंगे'। फ्रेडी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, "वैज्ञानिक कहते हैं कि दुनिया न्यूरॉन्स, प्रोटॉन्स और इलेक्ट्रॉन्स से बनी है। वे मूर्खों का उल्लेख करना भूल गए।"

आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा गया कि ''क्या आप शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी?'' अभिनेत्री ने इस सवाल का करारा जवाब देते हुए रिप्लाई किया कि 'आपके स्टेट्स के अलावा कुछ भी छोड़ने की जरूरत नहीं है। मैं अभिनय करूंगी और जब तक मैं चाहूं तब तक अभिनय करती रहूंगी।'

तापसी पन्नू
All I will say is…. Just remember this line and wait for 23rd September :)
तापसी पन्नू ने जब सोशल मीडिया पर फिल्म रश्मि रॉकेट की पहली झलक साझा की थी। तब किसी ने उन्हें बॉडी शेम करते हुए लिखा, 'ये मर्द की बॉडी वाली सिर्फ तापसी ही हो सकती है'। तापसी पन्नू ने यूजर को करार जवाब देते हुए कहा, 'बस इतना ही कहूंगी....कि इस लाइन को याद रखें और 23 सितंबर का इंतजार करें :) और धन्यवाद, मैंने इस तारीफ के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की थी।'
And advance mein THANK YOU I really worked hard for this compliment 🙏🏽 https://t.co/O5O8zMRzP0