भारत में क्रिकेट का एक अलग ही फैनबेस है। यहां क्रिकेट ना सिर्फ लोगों को शौक बल्कि कई लोगों का सपना तो कई का प्यार भी होता है। क्रिकेट के इन्हीं दीवानों में से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर। क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के जीवन में कई ऐसे मौके आए जब उन्होंने क्रिकेट के लिए अपना प्यार और समर्णन दुनिया के सामने पेश किया। अपने लंबे क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाने और कई मुकाम हासिल करने वाले इस महान खिलाड़ी का आज जन्मदिन हैं। क्रिकेटर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं भारतीय क्रिकेटर्स पर बनी और जल्द ही रिलीज होने वाली कुछ बायोपिक फिल्मों के बारे में-
2 of 8
सचिन अ बिलियन ड्रीम
- फोटो : सोशल मीडिया
‘सचिन अ बिलियन ड्रीम’
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर इस लिस्ट की शुरुआत मास्टर ब्लास्टर पर बनी डॉक्यूमेंट्री के साथ करते हैं। साल 2017 में आई ‘सचिन अ बिलियन ड्रीम’ के जरिए सचिन ने 42 साल की उम्र में फिल्म डेब्यू किया था। इसका निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने किया था। वहीं, रवि भगचंदका ने कार्निवाल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया। सचिन के जीवन पर बनी इस फिल्म ने उनके जीवन के कई अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने लाया। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं।
3 of 8
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और एमएस धोनी
- फोटो : अमर उजाला
‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल कहे जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर भी फिल्म बन चुकी है। नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में धोनी के किरदार में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। फिल्म में धोनी के जीवन और उसके संघर्ष से जुड़े कई राज लोगों के सामने पेश किए गए थे। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
4 of 8
अजहर
- फोटो : Social media
अजहर
टोनी डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अजहर’ भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित थी। साल 2016 में आई फिल्म का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने किया था। फिल्म में अजहरुद्दीन का किरदार बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने निभाया था। इस फिल्म में अजहर पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगने से लेकर उनकी शादी तक सभी पहलुओं को बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देख सकते हैं।
5 of 8
कौन प्रवीण तांबे ट्रेलर
- फोटो : social media
कौन प्रवीण तांबे
इसी साल रिलीज हुई फिल्म कौन प्रवीण तांबे भारतीय क्रिकेटर प्रवीण तांबे पर बनी फिल्म है। जयप्रदा देसाई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े ने क्रिकेटर प्रवीण तांबे की भूमिका निभाई थी। 41 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू करने वाले फिल्म में प्रवीण तांबे पर आधारित इस फिल्म में उनका संघर्ष और फिर उनकी निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है।