{"_id":"59a3bc6d227d511d2f8b4571","slug":"flashback-yesteryear-actress-nalini-jaywant-tragic-life-and-lonely-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी सुपरस्टार रही थी ये हीरोइन, 3 दिन तक घर में पड़ी रही थी लाश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी सुपरस्टार रही थी ये हीरोइन, 3 दिन तक घर में पड़ी रही थी लाश
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
नलिनी जयवंत
40 और 50 के दशक में इस एक्ट्रेस की अदाओं और खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। उस दौर में ये एक्ट्रेस ना सिर्फ लीड हीरोइन के लिए सभी की पसंद थी बल्कि सपोर्टिंग किरदारों में भी इसका अपना ही एक रौब था, लेकिन इस हीरोइन को क्या पता था कि एक वक्त आने पर इसके परिवार वाले इसका साथ छोड़ देंगे और आखिरी वक्त पर उसे देखने भी नहीं आएंगे।
नलिनी जयवंत
- फोटो : Old Indian Photos
यहां हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस नलिनी जयवंत की जो एक्ट्रेस शोभना समर्थ की कजिन थीं। शोभना समर्थ काजोल और रानी मुखर्जी की नानी थीं और इस हिसाब से नलिनी जयवंत का मुखर्जी और समर्थ परिवार से खास रिश्ता था।
पढ़ें - 'बिल्ला' बनकर मशहूर हुआ था ये विलेन, इस वजह से हुई थी दर्दनाक मौत
पढ़ें - 'बिल्ला' बनकर मशहूर हुआ था ये विलेन, इस वजह से हुई थी दर्दनाक मौत
नलिनी जयवंत
नलिनी जयवंत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1941 में की थी और 50 के दशक तक आते-आते 'समाधि' और 'संग्राम' जैसी फिल्मों के जरिए वो टॉप की स्टार बन गईं थीं। अशोक कुमार के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नलिनी जयवंत
दोनों ने 'काफिला', 'जलपरी', 'लकीरें', 'मिस्टर एक्स' और 'तूफान में प्यार कहां' जैसी फिल्में की...और इस तरह 50 के दशक में नलिनी जयवंत का राज रहा। पर ना जाने क्या वजह थी नलिनी जयवंत ने 60 के दशक में फिल्मों से संन्यास ले लिया जिसके बाद वो अपनी निजी जिंदगी में बिजी हो गईं।
विज्ञापन
नलिनी जयवंत
- फोटो : Old Indian Photos
यह शायद एक्टिंग का फितूर ही था जो नलिनी को फिर से बॉलीवुड ले आया और 18 सालों बाद उन्होंने फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन इस बार वो माहौल नहीं था। अब उन्हें लीड कैरेक्टर रोल मिलने शुरू हो गए और उन्होंने उन्हीं में संतुष्टि कर ली और फिर फिल्म इंडस्ट्री हमेशा के लिए छोड़ दी।