बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस एक बार फिर अभिनेता स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, ऋतिक ने 'कृष 4' की स्क्रिप्ट भी फाइनल कर ली है और फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू करेंगे। अब इन सब के बीच अभिनेता आज अपनी लेडी लव सबा आजाद का जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता ने इस खास दिन पर अपने गर्लफ्रेंड के लिए एक प्यारा नोट भी साझा किया है।
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने सबा आजाद को बताया 'अपना घर', लेडी लव को बेहद खास अंदाज में किया बर्थडे विश
अभिनेता और गायक सबा आजाद के जन्मदिन पर, उनके बॉयफ्रेंड अभिनेता ऋतिक रोशन ने उनके लिए एक प्यारा नोट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में उन दोनों की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि सबा के साथ अभिनेता को 'घर जैसा महसूस होता है'। सबा आजाद का आज 38वां जन्मदिन है।
View this post on Instagram
ऋतिक ने सबा के लिए एक प्यारी तस्वीर साझा की है। ऋतिक ने सबा के लिए लिखा, 'हम सभी उस जगह की तलाश में हैं, जहां आप खुद को सुरक्षुत महसूस कर सकें। वह जगह जहां हम दोनों एक दूसरे के लिए अपनी फिलिंग्स शेयर कर सकते हैं। वह जगह जहां पर हम दोनों चिल्ला कर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।'
Sam Bahadur: काउंटडाउन शुरू! विक्की ने साझा किया सैम बहादुर का नया पोस्टर, यूजर बोले- भाईजी रणबीर से टक्कर है
ऋतिक ने आगे लिखा, 'आपके साथ बिल्कुल घर जैसा महसूस होता है। यहीं से हमारी जर्नी शुरू होती है। हर नॉर्मल चीज को स्पेशल बनाना मैंने आपसे ही सीखा है। आप जैसे हो वैसे होने के लिए धन्यवाद। हम और एडवेंचर करने के लिए तैयार है। जन्मदिन मुबारक हो लव।'
Sam Bahadur: काउंटडाउन शुरू! विक्की ने साझा किया सैम बहादुर का नया पोस्टर, यूजर बोले- भाईजी रणबीर से टक्कर है
वहीं बात करें ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह 'फाइटर' में नजर आएंगे। 'फाइटर' अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे भारत की पहली, हवाई एक्शन फिल्म माना जा रहा है, जिसमें अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख समेत कई और कलाकार भी हैं।