पीएम मोदी के निर्देशों के बाद आज से 14 अप्रैल तक भारत पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में आम लोगों सहित बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी को समर्थन देने की अपील की है। पीएम मोदी के अनुसार, 21 दिन तक लॉकडाउन रहने से कोरोना वायरस फैलने की इस कड़ी को तोड़ा जा सकता है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारों ने भी फैंस से कहा कि घर पर सुरक्षित रहें।
2 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : twitter
इसी बीच एक फैन ने शाहिद कपूर से पूछा कि 21 दिन तक पत्नी को कैसे खुश रखें। इस पर शाहिद ने भी फैन को मजेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा, आदरपूर्वक सेवा करो। बॉस, बॉस ही होता है। शाहिद के इस जवाब को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
3 of 5
shahid kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि घर में बंद होने के बाद भी शाहिद कपूर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वो अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ घर में ही वर्कआउट करते तस्वीरें शेयर की थीं। मीरा भी शाहिद की तरह फिटनेस फ्रीक हैं।
4 of 5
Shahid Kapoor, Mira Rajput
- फोटो : Social Media
हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बता दिया कि वो भी फिटनेस के मामले में पति से पीछे नहीं हैं। मीरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की थी। इस स्टोरी में मीरा के जूते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'Endorphin Rush, Qurantineworkout, घर पर रहिए। फिट रहिए।'
5 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : Social Media
शाहिद की आगामी फिल्म 'जर्सी' है। जिसकी शूटिंग लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर शुरू होगी। इन दिनों कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड की हर फिल्म की शूटिंग इस समय रुकी हुई है। शाहिद इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं इससे पहले शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहिद के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी थीं।