फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fahadh Faasil: अल्लू अर्जुन को टक्कर दे चुके हैं फहाद फासिल, ‘पुष्पा द राइज’ के बाद ऐसे बदल गई किस्मत

Sun, 15 May 2022 09:22 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 15 May 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
Fahadh Faasil popularity increase after pushpa the rise actor upcoming film vikram will release on 3 june 2022
fahadh faasil and allu arjun - फोटो : सोशल मीडिया

'फायर नहीं फ्लावर है', ये डायलॉग फिल्म 'पुष्पा द राइज' का है और इसके बारे में आज बच्चा-बच्चा जानता है। फिल्म में अल्लू अर्जन ने पुष्पा राज का किरदार निभाया था और उन्होंने इस डायलॉग को काफी बार दोहराया है। इस डायलॉग के जरिए ही पुष्पा राज बार-बार खुद को कुछ शब्दों में परिभाषित करने की कोशिश करता दिखा है। वह खुद को आग बताता है, जिससे टकराने वाला हर इंसान खाक हो जाएगा। लेकिन इस फिल्म में पुष्पा राज को टक्कर आईपीएस भंवर सिंह ने दी है और ये किरदार निभाया था फहाद फासिल ने, जिसे हर किसी ने पसंद किया।

Fahadh Faasil popularity increase after pushpa the rise actor upcoming film vikram will release on 3 june 2022
fahadh faasil and allu arjun - फोटो : सोशल मीडिया

फहाद फासिल ने फिल्म में दिखाया धाकड़ अंदाज
फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन का अंदाज काफी दमदार था और उनके इस अंदाज को फहाद फासिल ने बखूबी टक्कर दी है। अभिनेता ने फिल्म में आईपीएस की भूमिका निभाई है, जिसमें वह काफी जचे हैं लेकिन उनके अंदाज को चार चांद लगाने का काम उनकी भाषा ने किया है। फिल्म में फहाद हरियाणवी भाषा बोलते दिखे हैं, जो पहले ही कड़क मानी जाती है और इस भाषा ने ही उनके अंदाज को कड़क बना दिया था। 

Fahadh Faasil popularity increase after pushpa the rise actor upcoming film vikram will release on 3 june 2022
fahadh faasil - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के बाद सोशल मीडिया पर छाए अभिनेता
'पुष्पा' के ट्रेलर में फहाद फासिल से जुड़ा एक भी सीन देखने के लिए नहीं मिला था, ऐसे में जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों के लिए उनका किरदार किसी बड़े सरप्राइज जैसा साबित हुआ। फिल्म आने के बाद फहाद सोशल मीडिया पर छा गए थे। लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी सर्च करने लगे तो वहीं, उनकी पुरानी फिल्मों के बारे में भी लोग जानना चाहते थे। फहाद ने अब तक 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन अभिनेता को असल पहचान फिल्म 'पुष्पा' ने दिलाई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि 'पुष्पा' ने फहाद फासिल की पॉपुलैरिटी को आसमान तक पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fahadh Faasil popularity increase after pushpa the rise actor upcoming film vikram will release on 3 june 2022
fahadh faasil and allu arjun - फोटो : सोशल मीडिया

'पुष्पा 2' में भी फहाद दिखाएंगे कमाल
'पुष्पा: द राइज' का आखिरी सीन काफी शानदार था। फिल्म के आखिरी सीन में अल्लू अर्जुन और फहाद फाजिल के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी, जिसमें अल्लू अर्जुन विजय हुए थे लेकिन इस सीन ने ही ये साबित कर दिया था कि फिल्म के दूसरे पार्ट में दोनों ही कलाकारों के बीच भयकंर टक्कर फिर से देखने को मिलेगी और इसी वजह से दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Fahadh Faasil popularity increase after pushpa the rise actor upcoming film vikram will release on 3 june 2022
fahadh faasil and kamal haasan - फोटो : सोशल मीडिया
'विक्रम' में भी दिखाई देंगे फहाद फाजिल
फहाद फाजिल जल्द ही फिल्म 'विक्रम' में दिखाई देंगे, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 3 जून को रिलीज हो रही है, जिसमें एक्शन सीन्स भर-भर कर परोसे गए हैं। फहाद भी ट्रेलर में एक्शन सीन्स करते दिखे हैं, जिस वजह से फैंस फहाद की इस फिल्म का भी इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कमल हासन और विजय सेतुपति जैसे कलाकार भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed