कमल हासन सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता हैं, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कमल हासन चार साल बाद इस फिल्म के जरिए वापसी कर रहे हैं, ऐसे में फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइडेट हैं और दर्शकों के इस उत्साह को ट्रेलर ने और ज्यादा बढ़ा दिया है। फैंस को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था और अब ये इंतजार भी खत्म हो गया है। मेकर्स ने इस मोस्ट अवेडिट फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें धमाकेदार एक्शन के जरिए कमल हासन ने फिर से फैंस का दिल जीत लिया है।
Vikram Trailer Out: जबरदस्त एक्शन से भरपूर है फिल्म 'विक्रम' का ट्रेलर, कमल हासन ने लूट ली सारी लाइमलाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमल हासन की ये फिल्म एक्शस सीन्स से भरपूर होगी, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिल गई है। 2 मिनट 38 सेकंट के इस ट्रेलर में कमल हासन हर किसी का सामना बेहद ही धाकड़ अंदाज में कर रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत बेशक कमल हासन के साथ नहीं हो रही है लेकिन जब अभिनेता दिखाई देते हैं, तो सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहे हैं। उनके सामने जो भी आ रहा है वो मार खा रहा है। इसके अलावा, बाकी कलाकारों के एक्शन सीन्स भी काफी शानदार हैं।
हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'पत्थला-पत्थeला' भी रिलीज हुआ था, जो आते ही विवादों में फंस गया। इस गाने की वजह से कमल हासन पर केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सामाजिक कार्यकर्ता का दावा है कि 'पत्थला पत्थाला' गाने में मौजूदा केंद्र सरकार का मजाक उड़ाया गया है। ऐसे में समाजिक कार्यकर्ता ने गाने के कुछ बोल हटाने की मांग की है। अभिनेता के खिलाफ चेन्नई में पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक मामला दर्ज किया गया है।
'विक्रम' कमल हासन की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है और लिखा भी उन्होंने ही है। फिल्म का निर्माण राज कमल के 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति, फहद फासिल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे 3 जून को रिलीज किया जाएगा