बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल एवलिन शर्मा एक फिर बार से अपनी हॉट अवतार को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल में एवलिन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है जिसमें वो बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
एवलिन शर्मा की हॉट तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, पुराने दिनों को कर रही हैं याद
एवलिन शर्मा अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए अपने पुराने दिनों को याद कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- GoodmorningTag your #womencrushwednesday in the comments! #inlovewith #myself #throwback #evelynsharma #currentfeels
A post shared by Evelyn Sharma (@evelyn_sharma) on
एवलिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर फोटो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों एवलिन ऑस्ट्रेलिया में इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी।
A post shared by Evelyn Sharma (@evelyn_sharma) on
आपको ये जानकर हैरानी होगी एवलिन सिर्फ एक्ट्रेस और मॉडल ही नहीं बल्कि आठ भाषाओं की जानकार भी हैं। एवलिन के पिता भारतीय हैं जबिक उनकी मां जर्मन हैं। एवलिन फिल्मों में करियर बनाने के लिए भारत आई थीं।
एवलिन बॉलीवुड की कई फिल्म में बतौर सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुकीं हैं। साल 2013 में उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म फ्रॉम सीडनी द लव थी। उसके बाद एवलिन ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ये जवानी है दीवानी में नजर आईं। इसके बाद उन्हें नौटकी साला और यारियां में देखा गया था।