रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने एक हफ्ते में ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म ने पहले तीन दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि, सोमवार के बाद फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ लगातार गिरने लगा है। जहां, मेकर्स से लेकर ट्रेड एनालिस्ट तक को उम्मीद थी कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ रुपये के आंकड़ों को पार कर जाएगी। वहीं, ट्रेंड देख ऐसा हो पाना मुश्किल लग रहा है। इस असमंजस की स्थिति के बीच टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस का रिव्यू वायरल हो रहा है।
2 of 4
एरिका फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, टेलीविजन अभिनेता एरिका फर्नांडीस ने अपने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग सेशन का आयोजन किया था। इस सेशन के दौरान एक यूजर ने एरिका से पूछा कि क्या उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र देखी है? एरिका ने जवाब में वीएफएक्स की प्रशंसा करते हुए कहा,हां, मैंने फिल्म देखी है। यह बहुत अच्छा प्रयास था, लेकिन सफल नहीं हुआ। यह वीएफएक्स पर आधारित एक फिल्म थी, जिसे काफी खूबसूरती से बनाया गया है। लेकिन, काश! इस तरह कि फिल्म के लिए एक्टर्स को तोड़ा और ट्रेन किया जाता। इसे एक ऐसे निर्देशक ने निर्देशित किया है जिसकी विशेषता केवल रोमांटिक फिल्में बनाने में रही है।”
3 of 4
एरिका फर्नांडिस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने आगे कहा, "कोई बात नहीं, बॉलीवुड में चीजों को बड़ा और बेहतर बनाने की दिशा में यह एक छोटा कदम है। हर कोई अपनी गलतियों से सीखता है और मुझे उम्मीद है कि इससे भी कुछ अच्छा निकलेगा। एरिका फर्नांडिस ने यह कहकर अपनी बात खत्म की कि, "यह मेरी राय है।"
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन और शाहरुख खान के कैमियो वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिव ने दुनिया भर में 276 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का यह पहला भाग है। अयान मुखर्जी ने इसके दूसरे भाग पर काम करना शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि तीन साल बाद यानी 2025 में ब्रह्मास्त्र 2 सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।