{"_id":"5bc02794bdec2250264ea5e8","slug":"emraan-hashmi-speak-up-on-metoo-i-have-called-off-kiss-intimate-scenes-when-actress-not-comfortable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार #MeToo पर आया इमरान हाशमी का बयान, बोले- 'जब एक्ट्रेस के साथ किस सीन करता हूं तो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिरकार #MeToo पर आया इमरान हाशमी का बयान, बोले- 'जब एक्ट्रेस के साथ किस सीन करता हूं तो...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
इमरान हाशमी
तनुश्री दत्ता ने #MeToo के तहत नाना पाटेकर के खिलाफ बोलकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया है । तनुश्री का कहना था कि इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में बोल्ड सीन देकर उन्होंने गलती की थी। इस फिल्म के बाद उनकी इमेज ऐसी ही बन गई थी ।
उन्हें लगातार बोल्ड सीन वाली फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। अब #MeToo पर इमरान हाशमी का बयान आया है । उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि प्रोडक्शन हाउस और सेट पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए नियम शामिल करने चाहिए।
उन्होंने टि्वटर पर लिखा, 'यौन शोषण अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। फिल्म इंडस्ट्री में गाइडलाइन्स का होना आवश्यक है। हमारा प्रोडक्शन इमरान हाशमी फिल्म्स ध्यान रखता है कि अगर किसी के साथ गलत होता है तो उसके लिए लीगल एक्शन लें। बस यह एक शुरुआत है और कहीं से तो इसे शुरू करना ही था।

— emraan hashmi (@emraanhashmi) October 11, 2018
Trending Videos
इलियाना, ईशा और इमरान
उन्होंने कहा, 'MNCs में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऐसे कई नियम पहले से ही हैं लेकिन बॉलीवुड में उनकी सुरक्षा को लेकर कोई गाइडलाइन्स नहीं बनाई है। #MeToo तो दशकों पहले शुरू हो जाना चाहिए था। पश्चिमी देशों में यह अभियान पिछले साल शुरू हुआ और हर एक घंटे महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण को लेकर खुलासे किए।'
इमरान की पहचान चूंकि सीरियल किसर की है इसलिए उनके बयान का काफी इंतजार भी था। इमरान के बारे में भले ही अभी तक किसी भी हिरोइन ने कुछ न कहा हो लेकिन इमरान ने जो बातें कहीं वह चौंकाती हैं।
उन्होंने बताया कि हमें जब भी इंटीमेट सीन करना होता है तो हम दोनों जिनके बीच यह सीन फिल्माया जाना है काफी देर तक एक दूसरे से बातें करते हैं। हम एक-दूसरे के कंफर्ट का पूरा ध्यान रखते हैं। जब कोस्टार किसी किस सीन, इंटीमेट सीन या डांस मूव्स करते समय कंफर्टेबल नहीं होती तो हम वो चीजें बिल्कुल नहीं करते हैं ।'