{"_id":"5acb1fa84f1c1be16b8b4838","slug":"ekta-kapoor-reveals-karishma-tanna-look-in-nagin-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नागिन-3' की नई एक्ट्रेस का पहला खुलासा, एकता का सीरियल देखने को एक्साइटेड हुए फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नागिन-3' की नई एक्ट्रेस का पहला खुलासा, एकता का सीरियल देखने को एक्साइटेड हुए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Apr 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरियल निर्माता एकता कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग शो 'नागिन-3' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। शो से जुड़ी नागिन यानि एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के लुक के बाद अब दूसरी नागिन का लुक सामने आया है। इस नागिन का खुलासा खुद एकता कपूर ने किया है।
जी हां अनीता हसनंदानी के बाद एकता कपूर ने 'नागिन-3' की दूसरी नागिन का खुलासा कर दिया है। इसमें दूसरी नागिन टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना होंगी। करिश्मा के लुक का खुलासा होते ही, शो के दर्शकों के बीच 'नागिन-3' को देखने की एक्सइटमेंट बढ़ गई है।
A post shared by Ekta Ravi Kapoor (@ektaravikapoor) on
दर्शकों ने एकता की पोस्ट को काफी पसंद किया है। बताया जा रहा है कि नागिन सीरियल सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगा। 'नागिर-3' से जुड़े अन्य किरदार की बात करें तो इस सीरियल में एक्ट्रेस सुरभि ज्योति भी नजर आएंगी। उनका इस सीरियल में पॉजीटिव रोल होगा। इसके अलावा अभिनेता करणवीर बोहरा भी नजर आएंगे। करणवीर नागिन के दूसरे भाग में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि बीते दिनों 'नागिन-3' के निर्माताओं ने सीरियल का प्रोमो रिलीज किया था, जो काफी लोगों को पसंद आया है। पता हो 'नागिन-3' से पहले 'नागिन' और 'नागिन-2' में मौनी रॉय मुख्य भूमिका में थीं। इस सीरियल में मौनी की एक्ट्रिंग को काफी लोगों ने पसंद किया था।