जोधपुर सेंट्रल जेल में दो रातें बिताने के बाद शनिवार को सलमान खान को बेल मिल गई। 1998 के काला हिरण शिकार मामले में सलमान को 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। जब सलमान जेल से बाहर आए तो उनके साथ उनका बॉडीगार्ड शेरा था।
जेल में सलमान खान के साथ हुआ ये सब, दो दिन में एक बार भी नहीं जा पाए वॉशरूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान के लिए ये दो दिन बहुत भारी रहे। सलमान के जेल में बिताए दिनों को लेकर मीडिया में कई तरह की बातें सामने आईं। खबरें तो यह भी थीं कि 52 साल के सलमान ने आसाराम बापू के साथ जेल शेयर की। हालांकि यह सब सिर्फ अफवाह निकली।
Salman Khan Spending Time With School Kids ❤️
WELCOME HOME SALMAN pic.twitter.com/Jh7Aqh5OHi
कुछ ने सलमान की सेहत को लेकर चिंता भी जताई। डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान को ठंडा खाना मिला। इसके अलावा भीषण गर्मी और कुछ आरोपियों के बीच जेल में समय बिताना बहुत मुश्किल हो गया। इतना ही नहीं टॉयलेट की हालत भी बेहद खराब थी।
Singer #ArjunKanungo escorts Salman Khan at a Charity event yesterday in Mumbai @BEINGSALMANKHAN pic.twitter.com/wVqWC8N3x3
सलमान को यह वॉशरूम 15 आरोपियों के साथ शेयर करना था। गंदगी को देख सलमान दो दिन में एक बार भी वॉशरूम नहीं गए। इससे उनकी सेहत पर असर पड़ सकता था लेकिन इससे पहले ही वो बाहर आ गए। जमानत अर्जी याचिका पर सुनवाई के दौरान सलमान की दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता बॉडीगॉर्ड शेरा के साथ कोर्ट रूम में मौजूद थीं।
कोर्ट रूम में पहुंचते ही अलवीरा इतनी इमोशनल हो गईं कि वो बुरी तरह रोने लगीं। देखते ही देखते वह बेहोश हो गईं। शेरा ने अलवीरा को सहारा देकर कोर्ट रूम से बाहर निकाला। सुनवाई से पहले अर्पिता अपने बड़े भाई के लिए दुआ मांगने मंदिर भी गई थीं।