फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 साल में कितना ज्यादा बदल गए हैं 'बाहुबली', कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी हुआ मुश्किल

Tue, 03 Sep 2019 07:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 03 Sep 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Eeswar to Saaho huge transformation in Prabhas looks during 17 years
Prabhas - फोटो : file photo

Then and Now कॉलम में आज हम प्रभास (Prabhas) की बात करेंगे। प्रभास ने 17 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी। इतने लंबे सफर में प्रभास के लुक में काफी बदलाव आया है। यहां तक कि कुछ तस्वीरों में तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा। प्रभास ने तेलुगू फिल्म 'ईश्वर' से साल 2002 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सारी फिल्मों में नजर आए। हालांकि प्रभास को पहचान एस एस राजामौली की फिल्म 'छत्रपति' से मिली। तस्वीरों में देखिए प्रभास के लुक में पहले से कितना बदलाव आ गया है। 

Eeswar to Saaho huge transformation in Prabhas looks during 17 years
Prabhas Eeswar Film - फोटो : file photo

चेहरे पर मासूमियत और सिर पर छोटे-छोटे बाल वाली प्रभास की इस तस्वीर को देखिए। यह तस्वीर प्रभास की पहली फिल्म 'ईश्वर' की है। इस तस्वीर की अगर अबके प्रभास से तुलना की जाए तो हो सकता है कि उनके प्रशंसक पहचान भी ना पाए। 

Eeswar to Saaho huge transformation in Prabhas looks during 17 years
Prabhas Chatrapathi film - फोटो : file photo

प्रभास की 'छत्रपति' फिल्म ने उन्हें अपार सफलता दिलाई। इस फिल्म में प्रभास ने रिफ्यूजी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में प्रभास का अंदाज पहली फिल्म की अपेक्षा थोड़ा तेज तर्रार था। दर्शकों को प्रभास का लुक पसंद आया। इसके बाद प्रभास ने 'योगी' और 'मुन्ना' जैसी कई फिल्में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eeswar to Saaho huge transformation in Prabhas looks during 17 years
Baahubali - फोटो : file photo

प्रभास ने समय के साथ साउथ सिनेमा में अपनी जबरदस्त पकड़ बनाई। उनकी फिल्में ने ना केवल बॉक्स ऑफिस को मालामाल किया बल्कि धीरे-धीरे लड़कियों के बीच भी उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती गई। इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि 'बाहुबली' फिल्म में व्यस्त होने की वजह से प्रभास ने पिछले 5 साल में तकरीबन 6000 शादी के रिश्ते ठुकराए हैं। 

विज्ञापन
Eeswar to Saaho huge transformation in Prabhas looks during 17 years
Baahubali - फोटो : file photo

प्रभास ने कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन 'बाहुबली' ने तो सारे रिकॉर्ड की तोड़ दिए। 'बाहुबली' के लिए प्रभास को 1.5 करोड़ रुपये की कीमत के एक्सरसाइज मशीनें फिल्म निर्माता की ओर से तोहफे के तौर पर दी गई थी। वह प्रभास को मनचाहे रूप में देखना चाहते थे। जिसके अनुसार उन्हें वजन बढ़ाना था और मोटा नहीं दिखना था। प्रभास को 'बाहुबली' के लिए 25 करोड़ रुपये मिले थे। प्रभास का बाहुबली लुक प्रशंसकों को खूब पसंद आया। प्रभास की हाल ही में 'साहो' फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने चार दिन में 93 करोड़ का कलेक्शन किया। 

यह भील पढ़ें:- चौथे दिन ही 'साहो' की कमाई में 50 फीसदी की गिरावट, बॉक्स आफिस पर अब तक जुटाए इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed