फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: दुनियाभर में 500 करोड़ पार हुई 'दृश्यम 3' की कमाई, 'हनुमान अंश' भी दिखा रही दम

Wed, 14 Oct 2026 08:54 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 14 Oct 2026 08:54 AM IST
सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड के बाद वीकडेज में भी 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार है। 'हनुमान अंश' भी अच्छी कमाई कर रही है। जानिए बाकी फिल्मों का कलेक्शन।
 

विज्ञापन
Drishyam 3 crossed 500 crore on box office know hanuman ansh and The vvaan total earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज को 12 दिन पूरे हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। इस बीच फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई भी जारी है। 'द वन' की कमाई में मामूली इजाफा देखने को मिला है।
Trending Videos
Drishyam 3 crossed 500 crore on box office know hanuman ansh and The vvaan total earning
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' कर रही धुआंधार कमाई 
अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही यह जमकर कमाई कर रही है। मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 323.50 करोड़ रुपये हो गया है।
Drishyam 3 crossed 500 crore on box office know hanuman ansh and The vvaan total earning
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्डवाइड कैसा है 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
  • यह फिल्म विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है।
  • मशहूर फ्रैंचाइजी की इस तीसरी किस्त को खूब पसंद की जा रही है। 
  • भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 387.80 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • 12वें दिन इसने ओवरसीज 2.50 करोड़ रुपये कमाए। 
  • इस तरह से इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 3 crossed 500 crore on box office know hanuman ansh and The vvaan total earning
द वन ट्रेलर रिलीज - फोटो : instagram @tamannaahbhatia
'द वन' की कमाई में मामूली इजाफ
सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी अभिनीत फिल्म 'द वन' की कमाई लाखों में सिमट गई है। रिलीज के 19वें दिन यानी मंगलवार को इनसे 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी कुल कमाई 69.15 करोड़ रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
Drishyam 3 crossed 500 crore on box office know hanuman ansh and The vvaan total earning
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
मजबूती से खड़ी है 'हनुमान अंश'
  • फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 68 दिन हो गए हैं।
  • अब भी इसकी कमाई जारी है और फिल्म अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है।
  • मंगलवार को इसने 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 337.03 करोड़ रुपये हो गया है।
  • 'हनुमान अंश' धीरे-धीरे 350 करोड़ के करीब पहुंच रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed