Shriya Saran: श्रिया सरन ने क्यों छुपाई थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर? बताया किस बात से डरी हुई थीं अभिनेत्री
श्रिया सरन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी राधा और प्रेग्नेंसी के बारे में बात की। वहीं, अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा भी किया कि अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में उन्होंने किसी को जानकारी क्यों नहीं दी थी।
विस्तार
अभिनेत्री श्रिया सरन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है, इसे दर्शकों की ओर से भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब श्रिया सरन ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े कई सीक्रेट रिवील किए हैं। अभिनेत्री ने बताया है कि क्यों उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की थी? हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
श्रिया सरन ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें मोटी होना था और किसी बात की फीक्र नहीं करनी थी कि लोग क्या कहेंगे। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझमें बहुत ज्यादा डर था। मुझे लगता है कि प्रेग्नेंसी के बारे में किसी को न बताने की पीछे की मुख्य वजह यही है कि मैं इस वक्त को पूरी तरह से खुद को देना चाहती थी और छह महीने अपनी बेटी राधा के साथ बिताना चाहती थी। इस दौरान मैं मोटी होना चाहती थी, बिना बात की परवाह किए बगैर कि लिए लोग मेरे बारे में क्या लिखेंगे, मैं बस खुद पर फोकस करना चाहती थी।
Raj Kapoor: जब जमीन पर सोने वाले राज कपूर को लंदन के होटल में भरना पड़ा था जुर्माना, जानिए यह दिलचस्प किस्सा
इसके आगे श्रिया ने प्रेग्नेंसी की बात छुपाने की दूसरी वजह भी बताई। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात से डरी हुई थी कि अगर किसी को इस बारे में बताऊंगी तो लोग मुझे काम देने में वक्त लगाएंगे। क्योंकि यह एक विजुअल मीडियम है तो लोग आपको खास तरीके से देखना चाहते हैं। जब मैंने सबको अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया, तब मैं तीन फिल्में साइन कर चुकी थी और राधा भी नौ महीने की हो गई थी। वहीं, मेरा बढ़ा हुई वजन भी कम हो गया था।'
Besharam Rang: 'पठान' के गाने पर लगा चोरी का आरोप, डांस पर बन रहे मजेदार मीम्स, नेटिजन्स बोले- माता आ गई क्या?
बता दें कि श्रिया सरन ने 19 मार्च 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेव से शादी की थी। वहीं, उन्होंने साल अक्तूबर में श्रिया सरन ने बताया कि वह और आंद्रेई कोशेव 10 जनवरी 2021 को अपनी बेटी राधा का स्वागत इस दुनिया में कर चुके हैं। वहीं, श्रिया इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं।
Nora Fatehi: बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं दिलबर गर्ल नोरा, करोड़ों के आलीशान घर और इतनी संपत्ति की हैं मालकिन