फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dono Trailer: मंच पर एक साथ दिखे ‘सोहनी महिवाल’, पोते की पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए धर्मेंद्र

Mon, 04 Sep 2023 07:20 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 04 Sep 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Dono Trailer Rajveer Deol Paloma film Dharmendra gets emotional at the trailer launch of grandson first film
दोनों ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत और रूस के सहयोग से बनी और 1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘सोहनी महिवाल’ के सितारे सनी देओल और पूनम ढिल्लो सोमवार को यहां एक बार फिर एक मंच पर दिखे। इस बार मौका रहा दोनों के बच्चों की पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का। पूनम ढिल्लो की बेटी पलोमा और सनी देओल के बेटे राजवीर की पहली फिल्म ‘दोनों’ उसी राजश्री प्रोडक्शंस ने बनाई है जिसके साथ राजवीर के दादा औऱ सनी देओल के पिता धर्मेंद्र भी फिल्म ‘जीवन मृत्यु’ में काम कर चुके हैं।

Dono Trailer Rajveer Deol Paloma film Dharmendra gets emotional at the trailer launch of grandson first film
दोनों ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने वीडियो संदेश में अभिनेता धर्मेंद्र ने राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म 'जीवन मृत्यु' के बारे में चर्चा करते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'यह बहुत ही मीनिंगफुल थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कभी ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं। मुंबई के अलंकार सिनेमा में यह फिल्म 100 दिनों तक चली थी। जब सनी ने बताया था कि राजबीर राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म से ही अपने करियर की शुरुआत कर रहा है, तो मुझे बहुत खुशी हुई। इस बात को लेकर मुझे इत्मीनान हो गया कि मेरा बच्चा सही हाथों में है।' ये कहते हुए धर्मेंद्र भावुक होते नजर आए।

Dono Trailer Rajveer Deol Paloma film Dharmendra gets emotional at the trailer launch of grandson first film
दोनों ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन दिनों न सिर्फ देओल परिवार बल्कि पूरी इंडस्ट्री 'गदर 2' की सफलता का जश्न मना रही है, इसी सिलसिले में जब ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे सनी देओल से पूछा गया कि उन्होंने राजबीर को क्या टिप्स दिए? सनी देओल बोले, 'सब लोग राजबीर को समझा रहे थे कि पहली प्रेस कांफ्रेंस है, किस तरह से बात करनी है। बेटा बहुत डर हुआ था। मैंने बोला कि बेटा तेरे दिल से जो बात निकले, वही बोलो। जिस तरह से मैं अपनी दिल की बात कह देता हूं। यह बात अलग है कि कभी-कभी गलत बात निकल जाती है, लेकिन दिल में जो आता है, वह बोल देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dono Trailer Rajveer Deol Paloma film Dharmendra gets emotional at the trailer launch of grandson first film
दोनों ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'दोनो' में सनी देओल के बेटे राजबीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। सनी देओल और पूनम ढिल्लो ने  सबसे पहले एक साथ फिल्म 'सोनी महिवाल' में साथ काम किया था। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब सनी देओल और पूनम ढिल्लो से उस फिल्म से जुड़े अनुभव के बारे में पूछा गया तो सनी देओल ने शरमाते हुए कहा, 'अब क्या बोलूं?' इसी बीच पूनम ढिल्लो तपाक से बोल पड़ी,  'पिता के बाद हीमैन की छवि को पर्दे पर लेकर सनी आए। 'सोनी महिवाल' में रोमांटिक छवि थी। इस फिल्म के बाद हमने साथ में 'समुंदर' और 'सवेरे वाली गाड़ी' जैसी भी फिल्में की थी। लेकिन 'सोनी महिवाल' क्लासिक फिल्म है। यह फिल्म हमारे दिलों में हमेशा रहेगी।’ 

विज्ञापन
Dono Trailer Rajveer Deol Paloma film Dharmendra gets emotional at the trailer launch of grandson first film
दोनों ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या फिल्म 'दोनो' के जरिए अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं। सूरज बड़जात्या ने कहा, 'अवनीश चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के बारे में सोचा करता था। एक दिन उन्होंने एक फिल्म निर्देशित करने की इच्छा व्यक्त की, तो मैंने यही कहा कि तुम्हारे दिमाग में जो भी कहानी है उसे बनाओ, लेकिन इस बात का ध्यान रखना कि राजश्री प्रोडक्शन्स का  अपना  एक अलग दर्शक है, उनका विश्वास नहीं टूटना चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed