सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' की रिलीज को आज पूरे पांच दिन हो चुके हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन डे के तुरंत बाद रिलीज हुई। शहर की पृष्ठभूमि में एक अधूरी लेकिन परिपूर्ण प्रेम कहानी को दर्शाती 'दो दीवाने सहर में' ने आज मंगलवार को पांचवें दिन कितने का कलेक्शन किया है।
2 of 5
'दो दीवाने सहर में'
- फोटो : X
'दो दीवाने सहर में' का अब तक का कलेक्शन
- पहला दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की
- दूसरा दिन फिल्म ने शनिवार को 1.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया
- तीसरे दिन फिल्म को रविवार का भरपूर फायदा मिला और फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- चौथे दिन फिल्म ने 60 लाख रुपये का कारोबार किया, जो पहले सभी कलेक्शन से काफी कम है
3 of 5
'दो दीवाने सहर में'
- फोटो : X
'दो दीवाने सहर में' की पांचवें दिन की कमाई
निर्देशक रवि उदयवार की फिल्म 'दो दीवाने सहर में' ने आज पांचवें दिन 39 लाख की कमाई की। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्र्मा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 5 दिनों में 5.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
4 of 5
दो दीवाने सहर में
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को अभिरुचि चंद ने लिखा है और रवि उदयवार ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने जी स्टूडियोज, रैनकॉर्प मीडिया और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर के अलावा संदीपा धर, जॉय सेनगुप्ता, नवीन कौशिक, अचिंत कौर, मोना अंबेगांवकर, आयशा रजा मिश्रा और ईला अरुण हैं।
5 of 5
'दो दीवाने सहर में'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'दो दीवाने सहर में' की कहानी
'दो दीवाने शहर' में कहानी है शशांक शर्मा और रोशनी श्रीवास्तव की, जो खुद आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं। दुनिया के लिए वे परिपूर्ण हैं, लेकिन आंतरिक खामियों से लड़ रहे हैं। शशांक 'श' का उच्चारण 'स' की तरह करता है। इसलिए, वह भाषण देने से डरता है। वहीं दूसरी ओर रोशनी अपने सांवले रंग और नाक की बनावट के कारण आत्मविश्वास की कमी महसूस करती है। वह लगातार शादी के प्रस्ताव ठुकराती रहती है।
यह भी पढ़ें: पांच दिनों में लाखों में सिमटी 'अस्सी' की कमाई, जानें तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म का कलेक्शन...