लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। अभी यह धारावाहिक दया बेन से जुड़ी खबर को लेकर चर्चा में है। खबरें आ रही हैं कि शो में दया बेन की जगह उनकी मां की एंट्री होने वाली है। ऐसे में दर्शकों को कहानी में कई सारे मोड़ देखने को मिल सकते हैं। जैसा की यह कॉमेडी शो है तो ठहाके लगाने के भी ज्यादा मौके मिल सकते हैं।
आगामी एपिसोड में आप देखेंगे कि जेठालाल के पिता चंपक लाल कहीं लापता हो गए हैं। फिर उनकी खूब खोज खबर ली जाती है। जिसके चलते जेठालाल थक जाते हैं और असहाय महसूस करने लगते हैं। चंपक लाल के पास उनका चश्मा भी नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें चीजें धुंधली दिखाई देती हैं। इसी के चलते जेठालाल चिंतित हैं।
उधर चंपक लाल को एक शख्स मिलता है, जो कम सुनाई देने के कारण उन्हें गलत बस में बैठा देता है। इतने में गोकुलधाम सोसाइटी के लोग पुलिस स्टेशन पहुंचते हैं, जहां जेठालाल जांच पड़ताल के लिए अपनी सास को फोन लगाते हैं। अब देखना ये है कि इस बार दयाबेन की मां का चेहरा सबके सामने आएगा या नहीं। ये आने वाले एपिसोड ही बताएंगे।
धारावहिक की चर्चित किरदार दया बेन यानी दिशा वकानी ने दो साल पहले शो को छोड़ दिया था। इसका कारण यह बताया जाता है कि शो के निर्माताओं ने उनकी कुछ मांगों को मानने से इनकार कर दिया था जिसके चलते दिशा को शो छोड़ना पड़ा। दरअसल, दिशा की छोटी बच्ची थी जिसको शो में काम करने की वजह से दिशा वक्त नहीं दे पाती थीं। जब उन्होंने यह समस्या शो के मेकर्स को बताई तो इससे शो में काम कर रहे बाकी कलाकारों को दिक्कत हुई। उनका कहना था कि दिशा की वजह से हमारा काम देरी से हो रहा है। जब वहां दिशा की बात नहीं सुनी गई तो इसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने शो छोड़ दिया।