एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान उनके कपड़ों को लेकर यूजर्स ने ट्रोल कर दिया था। अब एक बार फिर दिशा डिनर पर जाने की वजह से चर्चा में हैं।
2 of 5
disha patani, aditya thackeray
- फोटो : social media
दिशा पाटनी शिवसेना के युवा शाखा के प्रमुख आदित्य ठाकरे के साथ डिनर पर गई थीं। आदित्य ठाकरे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और बाल ठाकरे के पोते हैं। इस दौरान दिशा ने रेड कलर का क्रॉप टॉप और डेनिम की शॉर्ट स्कर्ट पहनी थीं। हमेशा की तरह दिशा बेहद हॉट लग रही थीं। वहीं आदित्य ने येलो कलर की टीशर्ट के साथ जींस कैरी किया।
3 of 5
Aditya Thackeray
- फोटो : social media
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते जगजाहिर हैं। बॉलीवुड की ये हॉटेस्ट जोड़ी अक्सर साथ में नजर आती है। ऐसे में आदित्य ठाकरे के साथ डिनर पर जाने की बात यूजर्स को हजम नहीं हुई। तस्वीरें आने के साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
4 of 5
disha patani
- फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा कि 'लगता है अगले इलेक्शन की तैयारी अभी से चल रही है।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'एक था टाइगर।' एक यूजर ने दिशा पाटनी को ट्रोल करते हुए लिखा कि 'रियल टाइगर तो ठाकरे है।'

5 of 5
disha patani
- फोटो : social media
एक अन्य ने लिखा कि 'टाइगर जिंदा है क्या?' एक यूजर ने कहा कि 'टाइगर क्या होगा? असली पावर तो नेताओं के पास होती है।'
